इस लेख में आपको सभी तरह की सब्जियों के लिए सस्ती खाद के बारे में बताया जा रहा है, जो हर समस्या का समाधान करेगी और पैदावार बढ़ाएगी-
सब्जी के पौधों में होने वाली समस्याएं
सब्जी के पौधों में कई तरह की समस्याएं आती हैं जैसे पत्तियां पीली पड़ना, फलों का आकार छोटा होना या पौधे की ग्रोथ रुक जाना। जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी, मिट्टी में फंगस या पौधों में फंगस, लेकिन इन सभी समस्याओं के लिए आपको महंगी खाद डालने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको रसोई में रखी दो चीजों से बनने वाली खाद के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बहुत ही सरल है, इसे कोई बच्चा भी बना सकता है।

सभी सब्जियों के लिए खाद
यहां सभी सब्जियों के लिए खाद के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो रसोई में रखी चीजों से बनेगी। इसे बनाने के लिए आपको हल्दी और दही का इस्तेमाल करना होगा। जिसमें आप करीब पांच चम्मच दो दिन पुराना दही लेंगे और उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएंगे और फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद 2 लीटर पानी में मिला लें।
फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और फिर मिट्टी में डाल दें। इसके लिए मिट्टी की गुड़ाई करके उसमें डाल दें, इससे मिट्टी में फंगस नहीं लगेगी, अच्छे बैक्टीरिया पैदा होंगे और उत्पादन ज्यादा होगा। आप इसे स्प्रे भी कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कैसे।
पौधे पर ऐसे करें स्प्रे
मिट्टी में यह खाद डालने के बाद आप इसका स्प्रे भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले मिश्रण को छानना है और फिर पानी में मिलाना है, और फिर शाम को स्प्रे करना है। हां दिन में स्प्रे न करें शाम को सूर्यास्त के बाद करें।
दोबारा कब डालें यह खाद
आप इस खाद को 15 दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे किसी और खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह घर पर उपलब्ध चीजों से बनी है जिससे बनाना आसान है। यह जैविक तरीके से सब्जी उगाने में मददगार खाद है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













