मुर्गी की ये नस्ल अंडों का पहाड़ खड़ा कर देंगी, 350 अंडे देकर पैसा ही पैसा छापेंगी, जानिए लेयर पोल्ट्री फार्म के लिए मुर्गियां

On: Saturday, August 2, 2025 12:27 PM
ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियों की नस्ल

लेयर पोल्ट्री फार्म खोलना चाहते हैं तो चलिए ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियों की नस्ल की जानकारी देते हैं जिसे ज्यादा मुनाफा होगा-

लेयर पोल्ट्री फार्म

अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है। समय के साथ इसकी मांग बढ़ रही है। अंडा उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करना चाहते हैं, यानी की लेयर फार्मिंग करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी मुर्गी है, जो ज्यादा अंडे देती है। जिसमें यहां पर आपको सफेद और भूरे अंडे देने वाली मुर्गियों की भी जानकारी देंगे, यह मुर्गी 300 से ज्यादा अंडे देने की क्षमता रखती हैं।

ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियों की नस्ल

नीचे लिखे पांच बिंदुओं के अनुसार ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियों की नस्ल के बारे में जानिए-

  • सबसे पहले लेगहॉर्न मुर्गी की बात कर लेते हैं तो आपको बता दें कि यह सफेद रंग के अंडे देती है। हर साल यह 280 से 320 अंडे देने की क्षमता रखती है। यह ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गियों की सूची में गिनी जाती है। लेयर फार्मिंग करना चाहते हैं और सफेद अंडे चाहिए तो इसका पालन कर सकते हैं। बताया जाता है कि यह अपने जीवन काल में पहले के 2 सालों में हर दिन एक अंडा देने की क्षमता रखती है।
  • रोड आइलैंड रेड नस्ल की मुर्गी भी बढ़िया होती है। 200 से 300 अंडे देने की क्षमता रखती है। इन मुर्गियों के अंडे का रंग बड़ा होता है अगर इनका बढ़िया से पालन किया जाए तो 300 से ज्यादा अंडे दे सकती हैं। 7 दिन के भीतर 4 से 6 अंडे देने की क्षमता रखती हैं। यह अमेरिकी नस्ल की मुर्गी है।

यह भी पढ़े-बरसात में एक भी प्याज नहीं सड़ेगी, ये 5 टिप्स करें फॉलो, प्याज लंबे समय तक सुरक्षित रख कर तगड़ा पैसा कमाएं, जानें भंडारण का जुगाड़

  • ईशा ब्राउन नस्ल की मुर्गी भी पाल सकते हैं। 300 से 350 अंडे देने की क्षमता रखती है इसके अंडों का रंग हल्का भूरा होता है। यह लाल पंखों वाली मुर्गी होती है। बताया जाता है कि यह चिकन की एक क्रॉस ब्रीड है।
  • लोहमान ब्राउन भी बढ़िया नस्ल की मुर्गी है। यह जर्मनी ब्रीड मानी जाती है। यह मुर्गी लगभग 290 से 320 अंडे दे सकती है। जिनका रंग भूरा होता है। यह शांत स्वभाव की मुर्गी होती है। यह मुर्गी 18 सप्ताह के बाद अंडे देना शुरू कर देती है। हर दिन अंडे देने के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़े- युवा किसान ने छुड़ाए सबके छक्के! एक दिन में 15 हजार रु कमाई, दो पैसे की नौकरी क्या छूटी, खेती से लगी लॉटरी, जानिए क्या करते हैं

Leave a Comment