गुड़हल के पौधे से ज्यादा फूल लेने के लिए यहां पर आपको एक बेहतरीन खाद की जानकारी दी गई है, जिसे मुफ्त में बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुड़हल का पौधा
गुड़हल का फूल बेहद खूबसूरत होता है। इसे लगाना आसान होता है। कटिंग के द्वारा बड़े ही आसानी से फ्री में इसका पौधा भी आप लगा सकते हैं। कई रंग और वैरायटी में इसके फूल आते हैं। गुड़हल का पौधा आप छोटे से छोटे गमले में जमीन पर कहीं पर भी लगा सकते हैं। इसे बहुत ज्यादा देख रेख की भी जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आपके पौधे में फूलों की संख्या कम है तो चलिए एक बढ़िया सरल खाद बताते हैं जिसका इस्तेमाल करने से फूल की संख्या बढ़ जाएगी और फूल सुंदर चमकदार भी होंगे।
गुड़हल के लिए खाद
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार गुड़हल के पौधे में कौन सी बेहतरीन सस्ती सरल खाद दे सकते हैं उसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानिए-
- यहां पर हम फ्री की खाद का इस्तेमाल करेंगे।
- यह एक लिक्विड फर्टिलाइजर है।
- इसे बनाने के लिए आप रसोई घर से निकलने वाले सब्जी के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जिसके लिए आलू, लहसुन, प्याज आदि का छिलका ले सकते है।
- इसे पानी में भिगोकर तीन दिन के लिए छनक वाली जगह पर रखना है।
- फिर इसे छान कर मिट्टी में डालना है।
- एक पौधे में आप एक गिलास यह फर्टिलाइजर दे सकते हैं।
- इसे पानी की तरह ही इस्तेमाल करना है।
- कम से कम 10 से 15 दिन के अंतराल में इस खाद को डालने से बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे।
इस खाद को बनाना और इस्तेमाल करना दोनों आसान है इससे घर के छिलके भी काम में आ जाएंगे।
इस खाद के फायदे जाने
इस खाद का इस्तेमाल करेंगे तो आपको इससे कई फायदे होंगे। सबसे पहले तो मिट्टी की संरचना में ही सुधार होगा। नमी बनी रहेगी। पौधों को पोषक तत्व मिलेंगे। पौधे का विकास बढ़िया से होगा। किचन वेस्ट का रियूज हो जाएगा। लहसुन प्याज के छिलके होने से कई तरह की बीमारियां नहीं लगेगी। आलू के छिलकों से पोषक तत्व मिलेगा। पानी की बचत होगी और पैसों की भी बचत होगी। खाद में पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।