ग्वार के भाव ने पार किया ₹5000 का आंकड़ा, जाने किस मंडी में चल रहा कितना भाव

ग्वार के भाव ने पार किया ₹5000 का आंकड़ा। ग्वार के भाव में हाल ही में दो हफ्ते पहले हल्की सी तेजी देखने को मिली थी। जहां पहले ग्वार 4600 से 4700 प्रति क्विंटल बिक रहा था वही आज कई जगहों पर 5000 से लेकर 5200 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। ग्वार के भाव में जबरदस्त तेजी पकड़ ली है। बता दे की राजस्थान में ऐसा कोई भी गांव नहीं है जहां के किसान ग्वार की फसल को स्टॉक नहीं करते ऐसा इसीलिए क्योंकि ग्वार के भाव कभी भी तेजी पकड़ लेते हैं।

जिसके चलते किसान ग्वार की फसल को स्टोर करके रख लेते हैं। अब ऐसे में किसानों के पास एक अच्छा मौका है कि ग्वार की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। आइए ग्वार के ताजा मंडी भाव जानते हैं।

यह भी पढ़े: गेहूं के बढ़ते दामों से आम जनता हुई परेशान, भाव में 24% की तेजी, आटे के भाव ने तोड़े 16-17 सालों के रिकॉर्ड

ग्वार के मंडी भाव

मंडी का नामग्वार भाव (प्रति क्विंटल)
संगरिया मंडी3800 से 4975
 श्री गंगानगर मंडी4658 से 5861
 अनूपगढ़ मंडी4750 से 5081
 रायसिंहनगर मंडी4500 से 5060
श्री विजयनगर मंडी4770-5060
पूगल मंडी4600 से 5150 
गजसिंहनगर मंडी4651 से 5110
गोलुवाला मंडी4830 से 5053
 नोहर मंडी5000 से 5244
सादुलशहर मंडी5031
आदमपुर मंडी3751 से 5230
जैतसर मंडी5062 से 5125
सिरसा मंडी4400 से 5090
श्री माधोपुर मंडी4918 से 4985
बीकानेर मंडी5000 से 5190
पदमपुर मंडी4900 से 5091
सूरतगढ़ मंडी4948 से 5127

यह भी पढ़े: सोयाबीन के रेट में मची हुई है उथल-पुथल, जाने क्या है आज के ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment