अनाज सुरक्षित रखने का गांव का यह जुगाड़ है 1 नंबर, फ्री में होता है तैयार, लंबे समय तक कीड़ों और घुन से अनाज को बचाता है

On: Monday, October 6, 2025 3:00 PM
मिट्टी की झोपड़ी में अनाज का भंडारण

अनाज जल्दी खराब हो जाता है, तो चलिए गांव का एक देसी जुगाड़ बताते हैं, जिससे लंबे समय तक अनाज सुरक्षित रखा जा सकता है-

अनाज में कीड़े और घुन लगने की समस्या

अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखना हर कोई चाहता है। लेकिन बहुत से लोगों को इस समस्या से गुजरना पड़ता है, जिसमें अनाज खराब हो जाता है, उसमें कीड़े लग जाते हैं, और घुन लगने लगती है। तो यहाँ एक देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। यह जुगाड़ उन किसानों के लिए बहुत ही असरदार साबित हो सकता है जो बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। वहीं, कुछ लोग जो अधिक मात्रा में अनाज खरीदकर स्टोर करते हैं, उनके लिए भी यह बहुत उपयोगी है।

पुराने जमाने में इसका इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता था, और आज भी कई जगहों पर इसका उपयोग हो रहा है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है, जिसमें इस देसी जुगाड़ के जरिए अनाज का भंडारण किया जा रहा है, और वह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। तो चलिए आपको वह वीडियो दिखाते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि यह जुगाड़ किस तरीके से काम करता है।

मिट्टी की झोपड़ी में अनाज का भंडारण

दरअसल, इस वीडियो में एक मिट्टी की झोपड़ी दिखाई गई है, जिसे जमीन के ऊपर बनाया गया है। सबसे पहले नीचे ईंटों की एक परत बिछाई जाती है, फिर उसके ऊपर पत्थर की एक पत्थर की पटिया रखी जाती है। इसके ऊपर मिट्टी की दीवार बनाई जाती है और फिर झोपड़ी बनाई जाती है।

यह झोपड़ी लकड़ी, अनाज के अवशेष और रस्सी की मदद से तैयार की जाती है। इसके बाद इस छोटे से मिट्टी के घर के भीतर अनाज रखा जाता है। जब अनाज निकालने की जरूरत पड़ती है, तो नीचे की तरफ एक छोटा छेद होता है जिसे सामान्यतः ढका जाता है। आवश्यकता होने पर उसे खोलकर अनाज निकाला जाता है, और फिर से बंद कर दिया जाता है।

झोपड़ी का डिज़ाइन और इसके फायदे

ऊपर लगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग और एक महिला किस तरह से इस झोपड़ी के भीतर से अनाज निकाल रहे हैं और उसे वापस कैसे बंद कर रहे हैं। यह झोपड़ी खुली जगह पर रखी जाती है, जिससे इसमें गर्मी नहीं बनती। चारों ओर से हवा आती रहती है और ऊपर से ढकी होने के कारण बारिश का पानी भी इसमें नहीं जाता। नीचे पत्थर रखने की वजह से जमीन की नमी भी अनाज तक नहीं पहुंचती।

इस कारण से झोपड़ी में रखे अनाज में कीड़े और घुन नहीं लगते हैं। इस तरह की झोपड़ी बनाने के लिए अगर नीम की लकड़ी और नीम के पत्तों को मिट्टी में मिलाकर प्रयोग किया जाए, तो यह और भी अधिक प्रभावी हो जाती है। इससे मिट्टी के भीतर भी कीड़े नहीं आते।

यह भी पढ़े-किसान तेंदुआ या अन्य जंगली खतरनाक जानवर से है परेशान? तो यह जुगाड़ करें, तेंदुआ आ जाएगा वन विभाग के हाथ में