पिछड़े किसानों की कमाई बढ़ाएगी सरकार, किसानों के लिए बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने दिखाई हरी झंडी, 100 जिलों के किसानों हुई चांदी

On: Tuesday, August 26, 2025 3:00 PM
कृषि योजनाओं

किसानों के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की यह योजना 2025-26 से लागू होगी और 100 जिलों में किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, आत्मनिर्भरता लाने में मदद करेगी।

किसानों को सशक्त बनाएगी यह नई योजना

यह किसान जो खेती से आमदनी को बढ़ाना चाहते है सरकार उनकी मदद करेगी। देश के पिछड़े किसान बढ़ेंगे आगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “पीएम कृषि धन-धान्य योजना” को मंजूरी दे दी है। यह योजना 2025-26 से शुरू होगी और 6 साल तक चलेगी। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम से यह योजना प्रेरित है, यह उन 100 जिलों में लागू होगी, जो खेती-किसानी में अब तक पीछे रह गए हैं। इसका उद्देश्य किसानों को शक्ति देना और उनकी आय बढ़ाना है। इससे किसान पहले से चार कदम आगे बढ़ेंगे।

11 विभागों और राज्यों का है संगम

यह योजना बढ़िया से चले और किसान तक पहुंचे इसके लिए इसे 11 विभागों, 36 मौजूदा योजनाओं और राज्यों की कृषि योजनाओं को मिलाकर बनाया गया है। साथ ही निजी क्षेत्र और स्थानीय भागीदार भी इसमें मदद करेंगे। इससे किसानों को हर स्तर पर सहायता और तकनीकी साथ मिल पायेगा, जिससे खेती ज्यादा पैदावार मिलेगा। किसान आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके खेती की मेहनत को घटा पाएंगे।

यह भी पढ़े- इस परियोजना से किसानों को मिले 3500 करोड़ रु., 73 लाख किसान अभी तक जुड़ चुके, परियोजना को मिला इनोवेशन अवार्ड, जानिए इसका नाम

खेती को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लिया है ये फैसला

किसानों की मदद करने के लिए सरकार इस योजना के अंतर्गत 24000 करोड रुपए खर्च कर सकती हैं, जिसमें एक करोड़ 70 लाख के साथ इससे जुड़कर लाभ उठापाएंगे। पीएम कृषि धन-धान्य योजना के लागू होने से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में मूल्य वर्धन होगा, स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर आएंगे। साथ ही साथ घरेलू उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों को फसलों में बेहतर उत्पादकता मिलेगी और कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। जिससे किसानों का मनोबल ऊँचा होगा। युवा भी किसानी की तरफ आएंगे।

यह भी पढ़े- MP के किसानों और पशुपालकों को साधने के लिए चलाई जा रही हैं ये 4 योजनाएं, जिनसे मिल रहा है तगड़ा फायदा