बिना जमीन वाले कृषि मजदूरों को सरकार देगी सालाना ₹10000, सरकार की नई योजना का हुआ शुभारंभ

बिना जमीन वाले कृषि मजदूरों को सरकार देगी सालाना ₹10000। सरकार की तरफ से किसानों के लिए आए दिन कोई ना कोई योजनाएं चलाई जाती है। आज हम आपको ऐसे ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से भूमिहीन किसानों के लिए आर्थिक सहायता लेकर आई है। इस योजना का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना है।

इस योजना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 20 जनवरी 2025 यानी कि कल के दिन शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों को सालाना ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

5 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के टोटल 5 लाख 6212 भूमिहीन कृषि मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इस योजना के चलते पांच सौ 62 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपए भूमिहीन कृषि मजदूरों को दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े:नरमा कपास की कीमतों में आया अंतर नजर, जाने आज के ताजा मंडी भाव

आपको बता दे की मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना है भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य यह है कि भूमि कृषि मजदूरों के परिवारों को सुधार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इतना ही नहीं इनका आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए।

10000 की मिलेगी सालाना राशि

सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ में ही वन उपज संग्रह भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी पसारी व्यवस्था में से संबंधित भूमि परिवार भी इसमें शामिल है। इसके साथ ही इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के देव स्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय द्वारा भूमि मजदूर हितग्राहियों को ₹10000 की राशि का चेक भी वितरण किया गया है।

यह भी पढ़े: मक्के की कीमतों में जारी है लगातार उतार-चढ़ाव, जाने आज के मक्के के मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद