गेहूं, सरसों, जैसी रबी फसलों का मौसम नहीं कर पाएगा बाल भी बांका, बुवाई से पहले करें ₹300 का यह एक काम, ₹1 भी नहीं होता बर्बाद

On: Sunday, November 2, 2025 5:39 PM
फसल सुरक्षा के लिए सरकारी योजना

किसान अगर रबी फसलों में आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, प्राकृतिक आपदा से फसल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं, फसल को सुरक्षा कैसे मिलेगी।

फसल सुरक्षा के लिए सरकारी योजना

इस समय एमपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे धान की कटाई से पहले फसल का नुकसान हो रहा है। अगर किसान आगे रबी सीजन की फसलों जैसे गेहूं, सरसों, चना को आर्थिक नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो बुवाई से पहले ही उन्हें फसल का बीमा करवाना चाहिए।

फसल बीमा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा बीमा कंपनियां भी फसलों का बीमा करती हैं। चलिए, आपको बताते हैं एक हेल्पलाइन नंबर, जिससे घर बैठे आप अपनी फसल के बीमा की जानकारी ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर से जानें राज्य सरकार किस फसल का बीमा करवाती है

किसान अपने राज्य के अनुसार जान सकते हैं कि उनके द्वारा लगाई गई फसल का बीमा मिल रहा है या नहीं। इसके लिए 14447 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, फसल का बीमा करवाने के लिए जिले के कृषि अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। भूमि के आधार पर फसल का बीमा होता है। बीमा कंपनी और सरकारी वेबसाइट पर बीमा के लिए आवेदन किया जा सकता है।

₹300 के खर्च से ऐसे बचा सकते हैं फसल की लागत

गेहूं, सरसों जैसी फसलों में अगर ₹20,000 प्रति एकड़ लागत आती है, तो किसान सिर्फ ₹300 में उसका बीमा करवा सकते हैं। दरअसल, रबी फसलों का प्रीमियम मात्र 1.5% होता है, जो किसान को देना पड़ता है। बाकी राशि राज्य सरकार और केंद्र सरकार देती हैं।

फसल का बीमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

फसल का बीमा करने के लिए किसान के पास आय प्रमाण पत्र, खेत के कागज, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज होने चाहिए। अगर किसान बीमा करवा लेते हैं और किसी एक किसान की फसल को नुकसान होता है, तो उन्हें 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी या सरकारी अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अगर पूरे क्षेत्र की फसल खराब होती है, तो सर्वेक्षण किया जाता है, और उसके आधार पर किसानों को बीमा राशि दी जाती है।

यह भी पढ़े- किसानों को सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, सरकार दे रही है 40% सब्सिडी, भूमि धारक किसानों को होगा फायदा, जानिए योजना का नाम