किसान अगर कम जमीन से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसे फल की खेती की जानकारी देते हैं जिसके लिए सरकार भी आर्थिक मदद कर रही है-
चटक लाल रंग का फल दे रहा मुनाफा
जिन किसानों को पारंपरिक खेती में फायदा नहीं हो रहा है वह अब ने फसलों की तरफ जा रहे हैं। जिससे कम जमीन में भी, कम लागत से ज्यादा कमाई हो रही है। जैसे कि स्ट्रॉबेरी की खेती। स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए फायदेमंद है, इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है।
यह चटक लाल रंग का फल है, जिसे विदेशी फल के नाम से भी लोग पुकारते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने के साथ-साथ दवाई बनाने के लिए भी बाजार में डिमांड में रहती है। स्ट्रॉबेरी का फ्लेवर बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, और इसकी खेती में हमारे देश के किसान अब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्योंकि अन्य फसलों की तुलना में इससे कई गुना ज्यादा कमाई हो रही है।
स्ट्रॉबेरी के खेती से किसान हुए खुश
स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों को मुनाफा दे रही है। जिससे वह खुद तो लगा ही रहे हैं साथ ही अन्य किसानों को भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी दे रहे हैं। क्योंकि उन्हें इस खेती में अच्छा मुनाफा मिल रहा है। स्ट्रॉबेरी को आए का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह स्वादिष्ट फल होता है। जिससे ग्राहक लपक कर खरीद लेते हैं। वहीं इसकी कीमत भी अधिक होती है। बस किसानों के पास बढ़िया मंडी होनी चाहिए।

स्ट्रॉबेरी की खेती पर सब्सिडी
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें आपको बता दे की मुरादाबाद के किसान कृषि विभाग के कहने पर ही स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं, और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। उद्यान एवं खाद्य प्रसंकरण लखनऊ के द्वारा स्ट्रॉबेरी और अन्य पौधा रोपण को किसानों को आकर्षित किया जा रहा है। जिसमें एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यान विभाग की तरफ से एक हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी लगाने के लिए ₹50000 सब्सिडी मिलती है।यानी कि एक हेक्टेयर में किसन अगर स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं, तो उन्हें ₹50000 सरकार की तरफ से अनुदान मिल जाएगा। जिससे भारी आर्थिक मदद हो जाएगी।
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है ,इसकी खेती उस खेत में करें जहां जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो। साथ ही अच्छा उत्पादन लेने के लिए कम से कम 6 घंटे की धूप खेत में आनी चाहिए।
यह भी पढ़े- फरवरी में लगाए यह सब्जी मार्च में आने लगेंगे पैसे, जुलाई तक हो जायेगी 5 लाख रु तक की आमदनी, किसान से सीखें गर्मियों में पैसे कमाने की तरकीब