गेंदा की खेती से चमकेगी महिलाओं की किस्मत, आधा खर्च उठाएगी सरकार, रबी सीजन के लिए 8 करोड़ रुपये के खर्च को मिली मंजूरी

On: Tuesday, December 16, 2025 10:43 AM
गेंदा की खेती के लिए सब्सिडी

रबी सीजन में महिलाएं अगर गेंदा की खेती करके लाखों रुपये कमाना चाहती हैं, वह भी कम खर्च में, तो सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।

गेंदा की खेती के लिए सब्सिडी

रबी सीजन में गेंदा की खेती के लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है। फूल विकास योजना के तहत सरकार ने 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें गेंदा की खेती के लिए किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यह योजना बिहार के किसानों के लिए है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। योजना में लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यानी महिलाओं को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा।

गेंदा की खेती में खर्च कितना आएगा

गेंदा की खेती में सरकार आधा खर्च उठाएगी, यानी 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सरकार के अनुमान के अनुसार, एक हेक्टेयर में लगभग 80,000 रुपये की लागत आती है। इसमें सरकार 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान देगी। इसका मतलब यह है कि किसान को केवल 40,000 रुपये खुद खर्च करने होंगे। महिलाओं किसानों के लिए यह एक अच्छा मौका है। कई महिलाएं गेंदा फूल की खेती करके अच्छी कमाई कर रही हैं और अन्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।

गेंदा फूल की खेती के लिए सब्सिडी कहां मिलेगी

गेंदा फूल की खेती के लिए बिहार के किसान यदि सब्सिडी लेना चाहते हैं, तो उन्हें डीबीटी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। अनुदान की राशि किसानों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान के रूप में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का उद्देश्य फूलों की खेती के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसके लिए फूल गेंदा विकास योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ उठाकर किसान फूलों की व्यवसायिक खेती कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- MP सहित इन 4 राज्यों में MSP पर दाल की खरीदी शुरू, अच्छा भाव लेने के लिए इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन किसान