गर्मी के मौसम में पौधों को ठंडी खाद देने से जड़ों का विकास होगा, पौधे भी हरे-भरे रहेंगे। इसलिए जानते हैं ऐसी चार खाद के बारे में-
गर्मी के लिए ठंडी खाद
खाद भी कई प्रकार की होती है। कुछ खाद ऐसी होती है जिन्हें पौधों को देने से उन्हें गर्मी मिलती है। वहीं कुछ खाद ऐसी भी होती है जिन्हे देने से ठंडक बनी रहती है। गर्मियों में अगर गर्म खाद देते हैं तो पौधों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पौधों को गर्मी में ठंडी खाद देनी चाहिए। जिससे किसी तरह का नुकसान ना हो। कई तरह की खाद है जिन्हें ठंडी खाद कहा जाता है। जिनमें से आज कुछ खाद की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

4 ठंडी खाद
नीचे लिखे चार बिंदु के अनुसार गर्मी में पौधों को देने वाली बढ़िया खाद के बारे में जाने-
- सबसे पहले हम मुफ्त की खाद की बात करेंगे, जो कि पौधों की जड़ों को ठंडक देती है। यह पत्तियां द्वारा बनाई जाती है। इसे पत्तियों की खाद भी कह सकते हैं। इसके लिए पेड़ पौधों से गिरने वाली पत्तियों को उठाकर सुखाया जाता है, और उससे जैविक खाद बनाई जाती है। पत्तियों की खाद से मिट्टी उपजाऊ होती है। मिट्टी में पानी सोखने की क्षमता बढ़ती है। जड़ों में ठंडक पहुंचती है। पौधों का विकास अच्छा होता है। इसे फूल और सब्जी के पौधों को भी दे सकते हैं।
- गोबर की खाद गर्मियों में दे सकते हैं। लेकिन यहां पर ध्यान रखना है की पुरानी गोबर की खाद लेनी है। गर्मियों में चाहे तो गोबर की तरल खाद तैयार कर सकते हैं। जिसके लिए 5 लीटर पानी में 100 ग्राम गोबर के खाद दो दिन के लिए रखें और फिर पानी में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
- गर्मी में पौधों को सीवीड दे सकते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाती है। यह एक जैविक खाद है। सीवीड खाद में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यह कर पौधों को विपरीत परिस्थितियों से बचाते हैं। किसी भी मौसम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्मी के लिए कंपोस्ट खाद बढ़िया होती है। कंपोस्ट खाद रसोई से निकलने वाले फल और सब्जियों के छिलके से तैयार कर सकते हैं। इसकी मात्रा की बात करें तो एक पौधे में एक मुट्ठी देनी है। इससे भी पौधे को संपूर्ण पोषण मिलता है।