मनी प्लांट के पौधे को मुफ्त की खाद देकर विकास को तेज करना चाहते हैं, पत्तिया पीली पड़ने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो चलिए आपको मनी प्लांट हरा रखने का एक सरल उपाय बताते हैं-
मनी प्लांट
मनी प्लांट बड़े ही आसानी से लोग अपने घर पर लगा सकते हैं। एक पत्ते से भी मनी प्लांट का पौधा तैयार किया जा सकता है। पानी में और मिट्टी में भी इसे लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी खास सुविधा की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इसके अच्छे विकास के लिए कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मनी प्लांट का पौधा शुभ माना जाता है। इसलिए इसे लगाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। इससे धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है।
इसके नाम से ही लोग समझ जाते हैं कि यह पौधा घर में लगाने से समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर पौधा सूख जाता है तो कोई मतलब नहीं निकलता है पर आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है, हम आपको हमेशा मुफ्त की खाद की जानकारी जरूर देते रहते हैं। जिससे कम खर्चे में बागवानी की जा सके। ऐसे ही आज मनी प्लांट के लिए एक सस्ती खाद की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे घर में फेके जाने वाली चीजों से बनाया जा सकता है।
मनी प्लांट की देखरेख
आगे हम मनी प्लांट के लिए फ्री के खाद तो जानेंगे लेकिन पहले मनी प्लांट की देखरेख की बात कर लेते हैं। जिसमें अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बढ़िया पौधे का विकास होगा कोई समस्या नहीं आएगी।
- मनी प्लांट को तेज धूप से बचाना चाहिए, छांव वाली जगह पर रखना चाहिए, जहां पर हल्की रोशनी आती हो। रोशनी में मनी प्लांट का पौधा आसानी से चल सकता है, चाहे घर के भीतर हो या किसी सेड के नीचे। लेकिन तेज धूप में कभी नहीं रखना चाहिए। अगर कमरे में मनी प्लांट रखा हुआ है, बिल्कुल उसे रोशनी नहीं मिल रही है तो एक दिन के लिए उसे रोशनी वाली जगह पर रखें।
- पानी का भी ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा पानी नहीं देना है नहीं तो पत्तियां पीली पड़ जाती है और का पानी कम देने से पत्तियां सूख कर गिरने लगती है। एक तरफ से भूरी होने लगती है और ज्यादा पानी से फंगस लगने और जड़ सड़ने की समस्या आती है। इसलिए जब ऊपर की मिट्टी सूख जाए तो पानी देना चाहिए।
- अगर आपने मनी प्लांट का पौधा पानी में लगाया तो सप्ताह में एक बार पानी बदले।
- मनी प्लांट का पौधा नया लगाना चाहते हैं तो बरसात और गर्मी का समय भी बढ़िया होता है।
- मनी प्लांट की जो पत्ती सूख जाती है उन्हें निकाल कर फेंक देना चाहिए, मिट्टी में या पौधे में नहीं छोड़ना चाहिए।

मनी प्लांट के लिए मिट्टी
मनी प्लांट का विकास अच्छा देखना चाहते हैं हरा-भरा-घना पौधा देखना चाहते हैं तो मिट्टी पर ध्यान देना चाहिए। जिसमें पोटिंग सॉइल की बात करें तो 60% कोकोपीट में, 40% वर्मी कंपोस्ट मिलाकर उसमें पौधा लगाए। लंबे समय तक चलेगा, कोई समस्या नहीं आएगी।
मनी प्लांट के लिए घरेलू खाद
जिस फ्री की घरेलू खाद की हम बात कर रहे हैं वह तोरई यानी की Ridge gourd के छिलके से बनाई जाएगी। जिसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इस खाद को बनाने के दो तरीके हैं। चलिए नीचे लिखे दोनों बिंदुओं के आधार पर इसे बनाना और इस्तेमाल करना जानते हैं।
- अगर झटपट तोरई के छिलके से खाद बनाना चाहते हैं तो छिलकों को इकट्ठा करने के बाद पानी में मिलाकर 4 से 5 मिनट तक उबाले और फिर छान कर, ठंडा पानी में मिलाकर, मिश्रण को ठंडा होने के बाद मिट्टी में डाले।
- अगर आपके पास एक-दो दिन का समय है तो पानी में छिलके को डालकर एक दिन के लिए रख दे। फिर छानकर जितना पानी है, उतना साफ पानी मिलाकर पौधे की मिट्टी में मिलाये। जिसमें 1 किलो छिलका है तो उसमें चार गिलास पानी डाल सकते हैं।
तरोई के छिलके से बनी खाद बनाने के बाद ज्यादा देर तक उसे नहीं रखना है। अगर आप चाहे तो छिलकों को इकट्ठा करके रख सकते हैं। लेकिन जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहिए। रखना नहीं चाहिए। यह खाद आप अन्य फूल वाले पौधों को भी दे सकते हैं। इस खाद को 15 दिन में एक बार ही देना चाहिए। बहुत ज्यादा नहीं देना है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।