Gardening Tips: घर के गमले में इस कमाल के आईडिया से लगाए हरे-भरे पुदीना, होगी इतनी पैदावार की बांटना पड़ जायेगा पड़ोसियों को…

Gardening Tips: घर के गमले में इस कमाल के आईडिया से लगाए हरे-भरे पुदीना, होगी इतनी पैदावार की बांटना पड़ जायेगा पड़ोसियों को…

Gardening Tips

कई लोग घर में तरह-तरह के पौधे लगाने का काफी ज्यादा शौक रखते हैं। साथ ही उन्हें कई बार घंटो की लगने वाली मेहनत और पौधों के खराब हो जाने या फिर सूख जाने के कारण इतनी मेहनत का सामना नहीं करना पसंद हैं। जिस कारण हम कई बार अपना शौक छोड़कर अपने दिनचर्या में वापस से व्यस्त हो जाते हैं, लेकिन बागवानी करना एक बहुत ही अच्छा हॉबी माना जाता है। यदि आपको भी बागवानी करने का शौक है और आपको बागवानी करना काफी ज्यादा पसंद है तो आप अपने घर की छत पर या आंगन पर ढेर सारे पौधे लगा सकते हैं जो कि गर्मियों के दिनों में आपको बहुत ही काम आने वाले हैं।

आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि आप ढेर सारे पुदीने की पत्तियां कैसे गर्मियों के मौसम में इनमें ताजगी रख सकते हैं और कैसे इसमें अच्छी ग्रोथ कर सकते हैं। हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखने में पुदीना काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। साथ ही यह हमारे पेट संबंधित कई बीमारियों को भी दूर करता है। पुदीना से हमारा पाचन तंत्र भी काफी ज्यादा अच्छा होता है। यहां खाने का स्वाद बढ़ाने में भी काफी ज्यादा बेहतरीन माना जाता है। आज हम आपको उसे आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप अपने घर पर कैसे कमरे में पोथिना की पत्तियां उठा सकते हैं जिससे आपको पूरी कमी कभी बाजार से पुदीना लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईये विस्तार से जानते हैं।

Gardening Tips

यह भी पढ़ें Gardening Tips: गुड़हल के ढेरों फूलों से झूल जायेगा आपके बगीचे का पौधा, बस एक बार करें इस कमाल की चीज का इस्तेमाल, पौधे की हर समस्या को करेगा छूमंतर

इस तरह लगाए पुदीना…

  • अगर आप सही गमले का चुनाव करते हैं तो इससे आपका पुदीने का पौधा बहुत ही तेजी से ग्रोथ करता है और इसमें बहुत सारी ताजी पत्तियां आती है। और आप आसानी से ढेर सारा पुदीना पा सकते है।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है की आपको पुदीने का पौधा कभी भी किसी छोटे गमले में नहीं लगाना है। हमेशा ही ध्यान रखें कि कम से कम 9 से 10 इंच चौड़े मुंह वाला गमला ही ले जिसमें की नीचे पानी निकलने वाला छेद भी हो जिससे कि इसमें पानी की ज्यादा मात्रा ना भर सके, जिससे पौधे को कोई नुक्सान न पहुंचे।
  • मिट्टी का चुनाव सही करें पुदीने के लिए आप को हमेशा ही भुरभुरी मिट्टी लेना है। चिकनी मिट्टी में पुदीने का पौधा आसानी से नहीं उगता या फिर आप नॉर्मल मिट्टी में नारियल का भूसा और वर्मी कंपोस्ट मिलाकर इसकी मिट्टी तैयार कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप पुदीने के पौधे को लगाने के लिए आप इसकी 5 से 6 इंच लंबी कटिंग लें। उसके बाद उसके नीचे की पत्तियों को तोड़ दें।
  • कुछ देर इस पानी में रखने के बाद फिर आप इस मिट्टी में लगभग 4 से 5 इंच की गहराई में हल्का सा दबा दे। यदि आपको बीज से पुदीना लगाना हो तो आप इसके सहारे भी पुदीना लगा सकते हैं। इसके लिए बस आपको मिट्टी की सतह पर बीजों को छिड़क देना है। उसके बाद इस पर हल्की सी मिट्टी का छिड़काव कर देना है। आपको लेयर जयदा मोती नहीं डालनी है।
  • पानी के लिए हमेशा ही यह ध्यान रखें कि पुदीने के पेड़ को हरा-भरा रखने के लिए आप किसी स्प्रे बोतल का उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें बहुत सारा पानी जमा नहीं होना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।
  • पुदीने के पौधे को मात्र 8 से 10 घंटे की धूप ही चाहिए होती है, यदि इससे कम मात्रा होती है तो इसके पौधे अच्छी ग्रोथ नहीं कर पाते है।

यह भी पढ़ें मात्र 10 हजार की लागत से कमा सकते है करोड़ों रुपए बाजार में होती है अंधाधुंध डिमांड, भारत की गली-गली में है फेमस

नमस्ते मित्रों, मैं ओशिन वर्मा। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रही हूं। मुझे कई विशेष विषयों पर लिखना पसंद है जिसके जरिये मैं आप तक सही खबर पहुंचा सकूं। खेती, टेक्नोलॉजी, वायरल, हेल्थ इन सभी विषयों पर लिखना मेरी विशेषता है, मेरा मुख्य उद्देश्य आप तक सही और सच्ची घटनाओं की खबरें पहुँचाना है, इसलिए यदि आप इन विषयों को जानने के लिए उत्सुक है तो आप https://khetitalks.com/ के साथ जुड़े रहिए धन्यवाद ओशिन वर्मा।