₹10 की ये गैस की दवा मनी प्लांट में फूंक देगी जान, जोरदार ग्रोथ देख हैरान रह जाएंगे, कीड़ों की समस्या भी खत्म, गमले में भर जाएगी हरी पत्तियां

मनी प्लांट के पौधे का विकास बेहतर तरीके से हो इसके लिए इस लेख में आपको सस्ती सरल जानकारी दी गई है। जिससे मनी प्लांट के पौधे का विकास भी होगा और कीट-रोग की समस्या है तो वह भी दूर होगी-

मनी प्लांट

मनी प्लांट मिट्टी में और पानी में भी लगा सकते हैं। मिट्टी में विकास ज्यादा तेजी से होता है, पानी के मुकाबले। मनी प्लांट का पौधा आसानी से कटिंग के द्वारा तैयार किया जा सकता है। मनी प्लांट लगाने के लिए मिट्टी में कोकोपीट मिलाएं। मनी प्लांट को सीधे धूप से बचाना चाहिए। छाँव वाली जगह पर रखना चाहिए।

घर के भीतर लगाया है तो सप्ताह में एक दिन हल्की सुबह की धूप दिखानी चाहिए। अगर कमरे में रोशनी आ रही है तो भी मनी प्लांट का विकास अच्छे से होता है। लेकिन तेज धूप नहीं लगानी चाहिए। नहीं तो पत्तियां पीली पड़ कर सूख जाती है, झुलस जाती है। चलिए आपको वह ₹10 की चीज के बारे में जानकारी देते हैं जिससे पौधे का विकास तेजी से होता है।

मनी प्लांट के लिए ₹10 का उपाय

बागवानी में कई तरह के खर्च आते हैं। अगर पौधे का विकास नहीं होता तो खाद में अतिरिक्त खर्च बैठ जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी होते हैं जिससे सस्ते में पौधों को पोषण और कीटों को से बचाया जा सकता है। जैसे कि मनी प्लांट के लिए यह ₹10 का उपाय।

दरअसल, हम ईनो की बात कर रहे हैं, ₹10 का एक पैकेट मिलता है। इसे पीकर लोग गैस की समस्या से पलभर में राहत पाते है। इसे एक पैकेट 1 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार किया जाता है। इसे पौधे की मिट्टी में और पत्तियों में छिड़का जाता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पौधे के विकास में और उसे कीट रोग से भी बचाते हैं। जिनके वजह से पत्तियों में छेंद होता है। चलिए आपको मनी प्लांट के लिए कुछ अन्य खाद के भी जानकारी देते हैं।

मनी प्लांट के लिए खाद

यह भी पढ़े- अपराजिता की बेल में पत्तियों से ज्यादा आएंगे फूल, 5 ग्राम यह खाद मिट्टी में मिलाएं, सैकड़ो फूल देख मन खुश हो जाएगा

मनी प्लांट के लिए खाद

मनी प्लांट अगर अपने गमले में लगाया है और फिर भी उसका विकास नहीं हो रहा है तो उसे सपोर्ट की जरूरत है। उसे बढ़िया सपोर्ट दें और गमले की मिट्टी में, लिखने वाली एक चॉक डाल सकते हैं। इससे उसे कैल्शियम मिलेगा और पौधे का विकास अच्छा होगा। मनी प्लांट के लिए एप्सम साल्ट में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। एप्सम सॉल्ट और वर्मी कंपोस्ट मिलाकर इसकी मिट्टी तैयार करें। इसके अलावा अगर एप्सम साल्ट नहीं है तो कोकोपीट और वर्मी कंपोस्ट खाद भी पौधे के विकास के लिए बढ़िया होती है।

यह भी पढ़े-गर्मी में मोगरा फूलों से भर जाएगा, ये सफ़ेद फ्री की चीज डालें, बंपर होगी फ्लॉवरिंग, अभी करें ये 3 काम

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment