Gardening Tips: बारिश के सुहाने मौसम में घर के गमले में इस 1 no. तरीके से लगाए जामुन, बाजार से 280 रुपए किलो जामुन खरीदने की टेंशन होगी खत्म

Gardening Tips: बारिश के सुहाने मौसम में घर के गमले में इस 1 no. तरीके से लगाए जामुन, बाजार से 280 रुपए किलो जामुन खरीदने की टेंशन होगी खत्म

Gardening Tips

कई लोगों को घर पर बागबानी करने का काफी ज्यादा शौक होता है। लोग तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं और अपने गार्डन को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं। आज हम भी इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एक ऐसा फल लेकर आया है जिसे यदि आप अपने घर के गमले में लगाते तो इससे आपको काफी ज्यादा आनंद आने वाला है। इस फल का नाम जामुन है, जामुन बारिश के समय बाजार में बहुत ही महंगे बिकते हैं। लेकिन यदि आप इनकी बागवानी अपने घर पर ही करना शुरू करते हैं तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और आप खट्टी मीठी जामुन का आनंद ले पाएंगे। आईये जानते हैं इस आर्टिकल के जरिये की आप बगीचे में जामुन का पेड़ कैसे उगा सकते हैं।

Gardening Tips

यह भी पढ़ें Jugaad Video: किसान भाई ने लगाया पेड़ से अमरुद तोड़ने का फर्स्ट क्लास जुगाड़, वीडियो देख लोगों के मुँह में आया पानी…

इस 1 no. तरीके से लगाए जामुन

  • दोस्तों यदि आपके अपने घर के गमले में जामुन का पेड़ लगाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले सही गमले का चुनाव करना होगा। आपको गमले 24 इंच गहरा और चौड़ा गमला चाहिए होगा।
  • फिर रेत बगीचे की मिट्टी और जैविक खाद मिलकर मिट्टी का आपको मिश्रण अच्छे से तैयार कर देना होगा, जब गमले में मिट्टी भर जाए तो ऊपर आपको एक इंच जगह छोड़ देनी है ताकि पानी देने के लिए जगह रहे।
  • फिर आपको जामुन के बीज को मिट्टी में आधे इंच अंदर दबा देना है। गमले को आपको छाया में रखना है फिर 10 से 15 दिन बाद बीज अंकुरित हो जाएंगे। ध्यान रहे की मिट्टी नम होनी चाहिए, लेकिन गली नहीं गीली मिट्टी से आपके पौधे को नुकसान हो सकता है।
  • फिर आप इसमें नियमित रूप से पानी देते रहें जिससे मिट्टी में नमी बन रहे हर 2 से 3 महीने में आपको संतुलित खाद इसमें देनी होगी जिससे पौधे और भी अच्छे से ग्रोथ कर पाए।
  • इसके बाद जब आपका जामुन का पौधा बड़ा हो जाए तो आप इसे गमले से बाहर निकाल कर किसी स्थान पर लगाए जो कि खाली हो। इसके बाद आप भी ढेर सारे जामुन का आनंद ले पाएंगे।

क्या-क्या है फायदे ?

दोस्तों जामुन के कई अधिक फायदे हैं। जमुना में कई ऐसी गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। जामुन का स्वाद लोगों को बहुत ही पसंद होता है। इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा रहती है। जामुन त्वचा के कई रोगों को ठीक करता है। साथ ही इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। जामुन से आपका वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को भी जामुन काम करता है। इसे खाने से आपको बहुत ही ज्यादा जानलेवा और खतरनाक बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। जामुन बहुत ही अच्छा फल माना जाता है।

यह भी पढ़ें Gardening Tips: मनी प्लांट के पौधे में आएगी पत्तियों की बहार, एक बार अपना लिया ये घरेलू नुस्खा तो कभी नहीं मुरझाएगा गमले में लगा पौधा

नमस्ते मित्रों, मैं ओशिन वर्मा। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रही हूं। मुझे कई विशेष विषयों पर लिखना पसंद है जिसके जरिये मैं आप तक सही खबर पहुंचा सकूं। खेती, टेक्नोलॉजी, वायरल, हेल्थ इन सभी विषयों पर लिखना मेरी विशेषता है, मेरा मुख्य उद्देश्य आप तक सही और सच्ची घटनाओं की खबरें पहुँचाना है, इसलिए यदि आप इन विषयों को जानने के लिए उत्सुक है तो आप https://khetitalks.com/ के साथ जुड़े रहिए धन्यवाद ओशिन वर्मा।