गन्ना किसानों के लिए जरूरी खबर। गन्ना जब सेंटर पर लेकर जा रहे हैं तो उससे पहले आपको एक काम करना पड़ेगा। नहीं तो आपके साथ-साथ अन्य लोगों को भी इससे नुकसान हो सकता है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं क्या करना है-
गन्ना किसानों के लिए सख्त निर्देश
गन्ना की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है। जिसमें किसानों को गन्ना उगाने के बाद उनकी समय पर बिक्री भी करनी पड़ती है। जिसमें किसान चीनी मिलों को गन्ना की बिक्री करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं गन्ना पेराई सत्र 2024-25 शुरू हो गया है। अब किसान चीनी मिलों को गन्ना देते हैं। जिसमें ठंड में यह कार्य बड़ी तेजी से होता हैं। जिससे कई तरह की समस्याएं भी यातायात में आती है। जिसको देखते हुए गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना किसानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं इसका कारण और उपाय।
दुर्घटना की बढ़ती संख्या
सर्दियों में जब गन्ना किसान गन्ना केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें बड़े वाहन की जरूरत होती है। जिसमें वह अपना गन्ना भरकर लेकर जाते हैं। यातायात में समस्या यह आती है घना कोहरा सड़कों पर होता है। जिससे उन्हें आने जाने में दिक्कत होती है और अन्य जनता जो यातायात करती है उन्हें भी दिक्कत आती है। गाड़ियों में गन्ना अधिक भरा होना और कोहरा होने से वह दिखाई नहीं देता है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है।
दिन-ब-दिन दुर्घटना की संख्या बढ़ती ही जाती है। जिसमें बीते कुछ वर्षो को देखते हुए इस वर्ष गन्ना किसानों के लिए सख्त निर्देश आए हैं कि उनको अपने वाहनों में चाहे कि उनकी कोई गाड़ी हो, ट्रॉली हो, बैलगाड़ी हो, बग्गी हो सभी में रंग वाले रिफ्लेक्टर पट्टिया लगानी पड़ेगी तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
वाहन में ऐसे लगाएं इस रंग की फ्लोरेसेन्ट
दुर्घटना न हो इस लिए गन्ना किसानों को कुछ नियमो का पालन करना पड़ेगा। जिससे यातायात में आने वाला खतरा कम हो जाएगा। लोग सावधान हो जाएंगे। यहाँ पर किसानों करना ये है कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर, पीला प्रकाश या फिर बल्ब लगाना है। जिसमें बैलगाड़ी, बुग्गी में भी आती है। साथ ही किसानों को ध्यान रखना है कि रिफ्लेक्टर ढकना नहीं चाहिए।
जिसमें ज्यादातर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर जाते है तो उन्हें दोनों कोनों पर 6-6 इंच की लाल /पीले रंग की पलोरेसेन्ट पेन्ट साथ ही ट्रकों के आगे – पीछे बम्फर पर लाल /पीले रंग की फ्लोरेसेन्ट पट्टियां लगानी है। जिससे दूर से लोगो को पता चल जाए कोई वाहन है और गाड़ी तेज नहीं चलाएंगे, किनारे से निकलेंगे जिससे दुर्घटना हो होगी।
यह भी पढ़े- 52 हजार किसानों को मिलेगा सोलर पंप, फ्री में होगी खेत की सिंचाई, नहीं आएगा बिजली बिल