छुहारे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे गमले में भी उगाया जा सकता है तो चलिए इस लेख में गमले में छुहारे का पौधा उगाने का तरीका जानते हैं।
छुहारा सेहत का खजाना
छुहारा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आयरन होता है, जिससे एनीमिया नहीं होता है, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। इसमें फाइबर होता है, जिससे पेट के लिए यह फायदेमंद हो जाता है। छुहारे में मैग्निशियम, कैलशियम, फास्फोरस होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो की बूढ़े होने से बचाते हैं। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। छुहारे में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। इस तरह यह शरीर को स्वस्थ और दिमाग को तेज बनाता है।
गमले में छुहारे का पौधा उगाने का तरीका
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए छुहारे का पौधा गमले में कैसे लगाए।
- छुहारा लगाने के लिए सबसे पहले एक बड़े आकार का गमला ले सकते हैं, जिसमें आपको बढ़िया छेंद भी बना लेने हैं ताकि पानी मिट्टी में ना रुके।
- इसके बाद छुहारे के बीज लेना है और उन्हें रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है।
- इसके बाद मिट्टी तैयार करके उसमें बीजों को लगाना है, दो बीजो के बीच में दूरी रखें, बहुत पास में ना बोये।
- पौधा उस जगह पर लगाए जहां पर पूरे दिन की धूप आती हो।
- समय-समय पर पानी देते रहेंगे तो जल्दी अंकुरण होगा। लेकिन पानी के निकासी की व्यवस्था बढ़िया हो पानी बिल्कुल रुकना नहीं चाहिए।
- जैसे-जैसे पौधा बढ़ता जाएगा आपको ध्यान रखना है कि उसके हिसाब से गमला भी रखें। पौधा ज्यादा बड़ा होता है तो आप दूसरे गमले में लगा सकते हैं।
- छुहारे का पौधा 4 से 5 साल में तैयार होता है।
- छुहारे का पौधा भी देखने में खूबसूरत होता है। जहां पर यह लगा रहेगा वहां पर ताजगी का एहसास होगा।