किसानों को खाद की भारी बोरी से मिला छुटकारा। खेत की मिट्टी उपजाऊ, और रासायनिक खाद की छुट्टी भी होगी, जानें नैनो यूरिया खाद के अनेको फायदे-
खाद की भारी बोरी
फसल से अच्छा उत्पादन मिलेगा तभी किसान को कमाई होगी। इसके लिए वह समय-समय पर खेत में खाद का छिड़काव करते हैं। लेकिन खाद की भारी बोरी धोने में किसानों को समस्याएं आती है, और यह रासायनिक होती है। जिससे मिट्टी भी बंजर होती है, और रासायनिक खाद सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती। पर्यावरण में प्रदूषण भी फैलता है। लेकिन अब किसान एक छोटी सी बोतल वाली खाद से इन सब समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आपको इसकी जानकारी देते हैं।
नैनो यूरिया खाद
नैनो यूरिया खाद किसानों को 500 एमएल की बोतल में मिल जाएगी। जिससे 1 एकड़ खेत में इस खाद का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी की भारी बोरी अब किसानों को नहीं ढोना पड़ेगा। यह यूरिया खाद से सस्ती भी, किसानों को पड़ेगी और इससे पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा।
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी खाद किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा बढ़िया खाद है, ऐसा इफको और अन्य कृषि वैज्ञानिकों का कहना है। इस नैनो यूरिया खाद को नैनो तकनीक से बनाया गया है। जिससे एक बोतल में ही पूरा पोषक तत्व समाया रहता है और यह मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। तथा रासायनिक उर्वरक ना होने से किसान की सेहत को भी नुकसान नहीं होगा।

खाद के साथ फ्री का बीमा
इस खाद से किसानों को कई फायदे हैं। जैसे की मिट्टी उपजाऊ, पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा और स्वास्थ्य संबंधी सुधार भी देखने को मिलेंगे। इसलिए नैनो यूरिया खाद-नैनो डीएपी खाद किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती है। इस खाद की खरीदी करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को आकर्षक करने के लिए इसमें निशुल्क दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। जी हां अगर यह खाद खरीदने हैं तो फ्री में दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। यह 10000 से 2 लाख रुपए तक का बीमा होता है। इस तरह किसान अपना फायदा बीच में देख सकते हैं, और इससे देश को भी फायदा होगा।
क्योंकि इस नैनो यूरिया खाद को इंपोर्ट करने में लागत कम आएगी। इस नैनो यूरिया खाद बढ़िया है। लेकिन हां फर्क इतना है कि यह धीरे काम करती है, लेकिन काम करती है, और किसानों को अंत में परिणाम अच्छे ही मिलते हैं।