फल की खेती करने वाले किसान अगर मौसम की मार से फसल को बचाना चाहते हैं तो उसका बीमा करवा सकते हैं फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन की तारीख में बढ़ोतरी की गई है-
फलों की फसल का बीमा
फल की खेती भी किसानों को कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देती है। जिसके लिए सरकार भी उन्हें प्रोत्साहित कर रही है, और सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है। जिसमें महाराष्ट्र में इस समय आम, संतरा और काजू की खेती करने वाले किसानों को सरकार ने मौसम आधारित फलों की फसल बीमा योजना में पंजीयन का मौका दिया है। जिसमें पंजीयन की तारीख में बढ़ोतरी की गई है। क्योंकि कुछ किसान छूट रहे थे समय कम होने के कारण, वह पंजीयन नहीं कर पाए थे, तो सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है फलों की फसल का पंजीयन करने का, इससे किसान जोखिमों से बच पायेंगे, आर्थिक नुकसान से बच पाएंगे।
कब तक करा सकते हैं फल की फसल का बीमा
महाराष्ट्र में फल की खेती करने वाले किसान 15 दिसंबर तक फसल का बीमा करवा सकते हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि समय सीमा रबी 2025-26 सीजन के लिए ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसानों के लिए एक ही है, नोटिफाई जिलों में लागू किया गया ,है सभी जिलों के किसानों को बढ़ी हुई तारीख का फायदा मिलेगा।
प्रीमियम की राशि में भी नहीं होगा कोई बदलाव
समय और बढ़ने से प्रीमियम की राशि में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। 15 दिसंबर तक फसल बीमा योजना के तहत फल की खेती करने वाले किसान पंजीयन कर सकते हैं। पहले की तरह ही केंद्र सरकार की तरफ से प्रीमियम का हिस्सा मिलेगा। जिन किसानों को आवेदन करने में देरी हो गई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, पहले के जैसे ही उन्हें फायदे अभी भी मिलेंगे।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










