छत्तीसगढ़ के किसान मदन राम ने मछली पालन से रचा इतिहास,प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुड़कर कमा रहें लाखों 

On: Saturday, November 15, 2025 2:05 PM
success story

आज सफलता की कहानी में हम लेकर आए हैं छत्तीसगढ़ के किसान मदन राम जी की कहानी ,जो मत्स्य संपदा योजना से जुड़कर साल में कमा रहे हैं लाखों रूपए। 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सीखी मछली पालन तकनीक 

किसान आजकल हमेशा नए किस्म की खेती की तलाश में रहते हैं जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो सके। ऐसी ही तलाश में थे छत्तीसगढ़ के किसान मदन राम जी, जिन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विषय में जानकारी मिली, तो वे अपने आप को इस योजना से जोड़कर मछली पालन तकनीक को सिखने से खुद को रोक नहीं पाए। आज वे इस तकनीक को सीख कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया हैं। आइए जानते उनकी सफलता की कहानी। 

वैज्ञानिक पद्धति से बायोफ्लॉक तालाब बनवाया 

मदन राम फसलों की खेती भी करते हैं पर वे अपने 30 डिसमिल ज़मीन में बायोफ्लॉक तालाब बनवाया है। जिसमें तालाब पूरी तरह शीट से ढका गया है जिससे ये होता है कि पानी की गुणवत्ता और तापमान दोनों ही संतुलित रहते हैं। तालाब में सबमर्सिबल पंप और जनरेटर के साथ ही ऑक्सीजन मशीन भी लगाई हैं जिससे पानी साफ रहता है और ऑक्सीजन लेवल संतुलित रहता है। 

राम जी अपनी मछलियों को पौष्टिक आहार देते हैं। इससे मछलियों का विकास तेजी से होता है और उत्पादन काफी बढ़ जाती है। इस तकनीक से मछलियाँ सामान्य तालाब से ज्यादा जल्दी बढ़ती हैं और ज्यादा उत्पादन होता है। उत्पादन ज्यादा होने से उनकी आमदनी में भी बहुत इजाफा हुआ है। 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 60% सब्सिडी मिली 

मदन राम जी को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 60% की सब्सिडी मिली है। जिससे उनको आर्थिक बल मिला है। उन्होंने शुरुआत में एक बार बस मछली का बीज ख़रीदा था जिसके बाद से वे अभी तक तालाब में खुद बीज तैयार हो रहे हैं, जिससे बीजों पर होने वाली लागत न के बराबर हो गई है। उनकी अब इस खेती में लागत कम हो गई है लेकिन मुनाफे में कोई कमी नहीं आई है। 

इनकी मछली पालन से हर साल आमदनी 2 लाख से अधिक की हो जाती है।उनकी इस सफलता से उनके जिले के किसान प्रोत्साहित होकर मछली पालन में अपना हाथ आजमा रहे हैं और  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 20 बॉक्स से हुई शुरुआत, आज पहुंची 250 बॉक्स तक, बिहार के किसान लक्ष्मी प्रसाद की मधुमक्खी पालन से 9 लाख का टर्नओवर