किसानों के लिए खाद को सस्ता बनाने के उद्देश्य से सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। NBS योजना के तहत किसानों को खाद पर 36% तक ज्यादा सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यह लाभ 31 मार्च 2026 तक दिया जाएगा। रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना की नई दरों को मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को कम कीमत पर खाद उपलब्ध हो सकेगी।
NBS योजना के तहत खाद पर सब्सिडी
खेती में कई तरह के खर्च होते हैं, जिनमें खाद का खर्च सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार खाद पर सब्सिडी देती है। रबी सीजन के लिए केंद्र सरकार ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना की नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत कम या ज्यादा होने का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा। डीएपी, एमओपी, एसएसपी और एनपीके जैसी खादों पर किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
किस खाद पर कितनी सब्सिडी मिल रही है
नीचे दिए गए बिंदुओं में खाद के नाम और प्रति मीट्रिक टन मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई है—
- डीएपी 18:46:00 पर किसानों को प्रति मीट्रिक टन 29,805 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
- एसएसपी 16:00:11 पर किसानों को प्रति मीट्रिक टन 7,408 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
- एनपीके 19:19:00 पर किसानों को प्रति मीट्रिक टन 17,738 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
- एमओपी 00:60:00 पर प्रति मीट्रिक टन 1,428 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
- एनपीके 12:32:16 पर किसानों को प्रति मीट्रिक टन 20,890 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
- यूरिया एसएसपी पर प्रति मीट्रिक टन 9,088 रुपये की सब्सिडी किसानों को मिल रही है।
इसके अलावा सरकार द्वारा बोरोन लेपित खाद पर 300 रुपये प्रति मीट्रिक टन और जिंक लेपित खाद पर 500 रुपये प्रति मीट्रिक टन अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इससे किसानों को सभी प्रकार की खाद कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेगी।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











