गन्ने की खेती करने वाले किसानों को गन्ने की इस किस्म पर खास ध्यान देना चाहिए। गन्ने की ये किस्म कम लागत में बहुत अधिक पैदावार देने वाली साबित होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।
मुनाफे का सौदा है गन्ने की ये किस्म
मार्च के महीने में गन्ने की इस किस्म की खेती जरूर करनी चाहिए इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है और गन्ने की ये किस्म कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है। गन्ने की ये किस्म आम गन्नों की तुलना में ज्यादा सीधी और लंबी होती है इसलिए इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। इस किस्म के गन्ने में चीनी की मात्रा भी ज्यादा होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती की ये गन्ने की एक उन्नत किस्म है। यह किस्म लाल सड़न रोगज़नक़ की प्रचलित प्रजातियों के लिए मध्यम रूप से प्रतिरोधी होती है।

कैसे करें खेती
अगर आप गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट, बलुई मिट्टी से सबसे उपयुक्त होती है इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में बुवाई करते समय बीजों की निर्धारित दूरी बनाए रखना चाहिए। गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती में जैविक खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बुआई के बाद गन्ने की Co-0238 किस्म की फसल करीब 10 से 18 महीने में तैयार होती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज और बंपर कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में गन्ने की Co-0238 किस्म की खेती करने से करीब 750 क्विंटल से लेकर 920 क्विंटल तक की पैदावार होती है आप इसकी खेती से 10 से 15 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई आराम से कर सकते है। गन्ने की ये किस्म खेती के लिए सबसे फायदेमंद साबित होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद












