इस पेड़ की खेती केवल एक एकड़ में देगी करोड़ रूपए की कमाई, जाने खेती का तरीका। महोगनी एक बहुमूल्य लकड़ी देने वाला पेड़ है, जिसकी खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम Swietenia macrophylla है। यह पेड़ अपनी मजबूत और टिकाऊ लकड़ी के लिए जाना जाता है, जिसका उपयोग फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं और इमारती लकड़ी में किया जाता है। आइए महोगनी की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
महोगनी की खेती करने के फायदे
महोगनी का पेड़ तेज़ी से बढ़ने वाला पेड़ है यह 10-15 साल में कटाई योग्य हो जाता है। इसकी लकड़ी की बाजार में ऊंची कीमत रहती है। यह पेड़ कम देखभाल में अधिक लाभ देती है। इस पेड़ को एक बार लगाने के बाद 40-50 साल तक फायदा मिलता है।
महोगनी की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी
महोगनी की खेती गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छा उत्पादन देती है। महोगनी के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या लाल मिट्टी सबसे बेहतर होती है। महोगनी की खेती हल्की अम्लीय का pH मान लगभग 6.0-7.5 होना चाहिए जिसमे अच्छी वृद्धि होती है।
यह भी पढ़े: मक्के के भाव में आया परिवर्तन कई सालों के मुकाबले बढ़े भाव, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव
महोगनी की खेती कैसे करें
महोगनी के पोधो को नर्सरी में तैयार करें। इसके बीज को 24 घंटे पानी में भिगोकर लगाएं। जिसके बाद 20-25 दिन में अंकुरण होता है। इसके पौधे 3-4 महीने में रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं। इसकी रोपाई का समय जून से अगस्त है। इसके पोधो को 10×10 फीट की दूरी पर पौधे लगाएं। इन पोधो की शुरुआती 2 साल तक नियमित सिंचाई करें। खरपतवार हटाएं और जैविक खाद का उपयोग करें।
महोगनी की लकड़ी की डिमांड
महोगनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड रहती है। इससे फर्नीचर और सजावटी वस्तुओं के लिए प्रमुख उपयोग किया जाता है। महोगनी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बेच सकते हैं।
महोगनी से कमाई
महोगनी की खेती से पैसा कमाना बहुत आसान है। महोगनी की खेती में आपको एक एकड़ जमींन में लागत लगभग डेढ़ लाख रूपए आएगी जिसके बाद आप इस खेती से करोड़ो रूपए कमा सकते है।
यह भी पढ़े: कैक्टस नाशपाती की खेती किसानों को बना देगी साल भर में मालामाल, जाने खेती की पूरी जानकारी