इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत मुनाफे वाली साबित होती है क्योकि ये फल साल में सिर्फ कुछ महीने ही बाजार में मिलता है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
फायदे का सौदा है ये फल की खेती
लीची की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको लीची की एक बेहतरीन किस्म की खेती के बारे में बता रहे है ये किस्म बहुत अधिक उपज देने वाली होती है और इसके फल खाने में मीठे और बड़े आकार के रसदार गूदे वाले होते है ये किस्म दुनिया भर में खून मशहूर है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है की इसका पेड़ कई सालों तक फल देता रहता है जिससे कमाई भी कई सालों तक होती है हम बात कर रहे है शाही लीची की खेती की ये लीची की एक प्रसिद्ध किस्म है ये लीची अपने बड़े आकार, रसदार गूदे और मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है।

शाही लीची की खेती
अगर आप शाही लीची की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। शाही लीची की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का pH मान 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है। शाही लीची के पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपा जाता है। रोपाई के बाद शाही लीची का पेड़ करीब 5-6 साल में फल देने लगता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप शाही लीची की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि शाही लीची की डिमांड बाजार में बहुत होती है। शाही लीची का एक पेड़ करीब 80-90 किलोग्राम तक पैदावार देता है। आप शाही लीची की खेती से एक एकड़ में लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। शाही लीची की खेती बहुत लाभकारी और मुनाफे वाली साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।