किसानों के खाते में अब ज्यादा पैसा आएगा, धान-मक्का जैसे कई फसलों की MSP में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा भाव

On: Sunday, September 28, 2025 11:43 AM
खरीफ 2025-26 में किसानों को MSP मिलेगी ज्यादा

धान, मक्का, बाजरा, ज्वार की MSP में बढ़ोतरी हुई है तो चलिए आपको बताते हैं इस साल किसानों को कितना भाव मिलेगा-

खरीफ 2025-26 में किसानों को MSP मिलेगी ज्यादा

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ सीजन में मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। खरीफ 2025-26 में धान और अन्य मोटे अनाज की MSP किसानों को पहले से अधिक मिलेगी। जिसमें आपको बता दे की धान की MSP में तीन प्रतिशत इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसमें सामान्य धान किसानों को इस साल 2369 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी वहीं ग्रेड ए धन 2389 रुपए क्विंटल मिलेगी तो चलिए आपको बताते हैं अन्य फसलों के नाम और उनके मिलने वाले दाम।

धान के साथ मक्का बाजरा और ज्वार की MSP में भी इजाफा

मक्का, ज्वार, बाजरा के किसानों को भी पहले से अधिक‌ दाम मिलेगा। जिससे इस साल अधिक कमाई होगी। जिसमें बजारा की MSP में 100 रुपए, मक्का की MSP में 125 रुपए, ज्वार हाइब्रिड के MSP में 328 रुपए प्रति क्विंटल से इजाफा किया गया है। जिससे किसानों को अधिक फायदा होगा। 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक खरीदी होगी, जिसमें 11 जिलों में ज्वार, 33 जिलों में बाजरा, 25 जिलों में मक्का की खरीदी की जाएगी। जिसमें मक्का का दाम किसानों को ₹2400 प्रति क्विंटल, ज्वार का दाम हाइब्रिड का 3699 और मालदांडी का 3749 रुपए प्रति क्विंटल, जबकि बाजरा का भाव 2775 पर प्रति क्विंटल मिलेगा।

प्रोत्साहन राशि अलग से किसानों को मिलेगी

बढ़ी हुई MSP का फायदा तो दिया जा रहा है ही साथ ही ₹35 रुपए प्रोत्साहन राशि का भी फायदा मिलेगा। दरअसल मिलर में15 दिन के अंदर अगर डिपो में चावल जाता है तो प्रति क्विंटल 3500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर चावल जमा करने में 16 से 25 दिन लग जाते हैं तो ₹30 प्रति क्विंटल मिलेगा। हाइब्रिड धान है तो राज्य सरकार राइस मिलों को कस्टम माइल्ड राइस रिकवरी के लिए तीन फिसदी चावल दे रही है।

वही जीपीएस वाले वाहनों के द्वारा क्रय करने पर राइस मिलों को धान दिया जाएगा। ट्रैकिंग भी होगी, उपार्जन पोर्टल को भारत सरकार ने परिवहन विभाग के यू लिप पोर्टल से जोड़ दिया है। साथ ही साथ किसानों को बताया गया कि एजेंसी के माध्यम से किसानों को भुगतान सत्यापन के बाद 48 घंटे के भीतर मिलेगा। इस तरह किसानों को जल्द से जल्द अधिक से अधिक फायदा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े- सोयाबीन के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर को दिए निर्देश, 10 से 25 अक्टूबर तक करें यह जरूरी काम