2 एकड़ के जमीन से 10 लाख रुपए सालाना कमा रहे सरगुजा जिले के प्रगतिशील किसान, जाने इस चमत्कार का राज

On: Saturday, July 26, 2025 5:00 PM
किसान की सफलता की कहानी

छोटी जमीन से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो किसान दिनेश सिंह जैसे इस फूल की खेती कर सकते हैं हर दिन होगी हजारों रुपए की कमाई-

किसान की सफलता की कहानी

कई ऐसे किसान है जो की फूलों की खेती, बागवानी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं किसान दिनेश सिंह की जो कि छत्तीसगढ़ सरगुजा के रहने वाले हैं और वह फूलों की खेती करते हैं। जिसमें खेती का आधुनिक तरीका और बढ़िया वैरायटी का चयन किया है। जिसके बारे में उन्हें उद्दान विभाग से जानकारी मिली है। तथा सरकार से आर्थिक मदद भी मिली है जिससे आज वह दो एकड़ की जमीन से हर साल 10 लाख की कमाई कर पा रहे हैं जो की अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा है।

इस सुगंधित फूल से बढ़ी आमदनी

खेती से पहले उन्हें इतना मुनाफा नहीं होता था जितना आज इस सुगंधित फूलों से हो रहा है। दरअसल, वह गुलाब की खेती करते हैं जिसमें पॉली हाउस में उन्होंने गुलाब की टच वैरायटी की खेती की है। जिसमें उन्होंने ड्रिप इरीगेशन और फॉगर सिस्टम का इस्तेमाल किया है। जिससे वह तापमान को नियंत्रित कर पाते हैं। वहां पर उन्होंने एक प्रसिद्ध माली की भी मदद ली है। जिससे गुलाब की खेती सही तरीके से हो पा रही है।

इस तरह प्रतिदिन 5000 से अधिक गुलाब का वह उत्पादन ले पा रहे हैं। जिनकी कीमत सीजन में तो 15 रुपए से ज्यादा मिलती है। जबकि सामान्य तौर पर ₹5 तक मिल जाते हैं। सीजन तब माना जाता है जब शादियां होती हैं, या कोई त्यौहार आता है, उस समय कीमत ज्यादा होती है।

यह भी पढ़े- एक एकड़ से 30 लाख कमाना चाहते हैं तो लगाएँ ये रंग-बिरंगी फसल, ₹100 प्रति किलो भाव, उत्पादन मिलेगा 30 टन तक

सरकारी योजनाओं का मिला फायदा

किसानों की मदद करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। जिससे आर्थिक मदद मिलती है। जिसमें दिनेश सिंह ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का फायदा लिया। इसके अलावा नाबार्ड से उन्हें 63 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली। उद्दान विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन मिला। जिससे कुल मिलाकर उन्होंने 1.30 करोड रुपए का खर्च किया। जिसमें 93 लाख उन्हें बैंक से लोन मिला। उन्हें राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत पॉलीहाउस, ड्रिप सिस्टम इत्यादि पर सब्सिडी मिली, इससे वह वैज्ञानिक विधि से खेती कर पा रहे।

यह भी पढ़े- MBA कर नौकरी नहीं खेत चुना, करोड़ो की हो रही कमाई, नई तकनीक से किसान पिता की आमदनी में किया इजाफा

Leave a Comment