एक फसल एक बीघा जमीन 3 हजार रु खर्चा कमाई 30 हजार रु से ज्यादा, जानिए 80 रुपए किलो जाने वाली फसल से कैसे हो रहा मुनाफा

अगर एक बीघा जमीन से महीने के ₹15000 कमाना चाहते हैं तो चलिए आपको एक कम खर्चीली फसल की जानकारी देते हैं-

किसान की सफलता की कहानी

कई ऐसे किसान है जो अधिक खर्च वाली फसलों की खेती करते हैं, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। लेकिन कुछ किसान पारंपरिक खेती को बदलकर नई फसलें लगा रहे हैं, अन्य किसानों से प्रेरित हो रहे हैं। जिनसे कम खर्चे में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे ही एक किसान के सफलता की कहानी लेकर आए हैं किसान का नाम चंद्र कुमार है और वह बहराइच के रहने वाले हैं। किसान एक बीघा की जमीन से ₹30000 की कमाई कर रहे हैं, और लागत सिर्फ ₹3000 आती है तो चलिए आपको बताते हैं इस खेती के बारे में।

फसल के बारे में जानिए

अब हम फसल के बारे में जान लेते हैं, तो यहां पर चंद्र कुमार जी लोबिया की खेती करते हैं। जिससे अच्छा मुनाफा होता है। यह फसल 50 दिन में तैयार हो जाती है। यानी कि महीने का ₹15000 इससे मुनाफा हो जाएगा। क्योंकि 2 महीने के भीतर-भीतर 30000 की आमदनी हो जाती है। इस समय लोबिया की कीमत ₹60 से लेकर ₹80 किलो तक है। जिससे किसान को अच्छे आमदनी होती है।

लोबिया सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसलिए मंडी में आसानी से इसकी बिक्री की जा सकती है। 1 हेक्टेयर में लोबिया की खेती करते हैं तो 100 क्विंटल तक उत्पादन इससे प्राप्त किया जा सकता है, तो चलिए आपको बताते हैं लोबिया की खेती का समय।

यह भी पढ़े- क्या है ‘ओल’ जिसकी खेती के लिए सरकार दे रही 1 लाख 40 हजार रुपए, यहां जानें कैसे मिलेगा अनुदान और खेती के फायदे

खेती का समय

किसान भाई अगर लोबिया की खेती करने के लिए इच्छुक है तो आपको बता दे की इस समय लोबिया की खेती कर सकते हैं। जून से जुलाई के बीच वर्षा ऋतु की लोबिया की खेती की जाती है। वहीं बसंत ऋतु में किसान भाई फरवरी से मार्च के बीच लोबिया लगा सकते हैं। लोबिया की खेती के लिए हल्की भारी मिट्टी बढ़िया मानी जाती है। इस समय लगा रहे हैं तो ऐसे खेत में लगाएं जहां पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था हो।

यह भी पढ़े- मूंग और उड़द के किसानों में खुशी की लहर, सीएम डॉ मोहन यादव ने की MSP पर खरीदी की घोषणा, 5 दिन में होगा रजिस्ट्रेशन, देखें वीडियो

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment