किसान अगर कम खर्चे में अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए एक ऐसी फसल के बारे में बताते हैं जिससे एक एकड़ से 2.5 लाख का मुनाफा ₹1 की चीज से कमाया जा सकता है-
किसान की सफलता की कहानी
नमस्कार किसान भाइयों, इस लेख के माध्यम से आज हम फिर एक किसान के सफलता की कहानी जानने जा रहे हैं जो कि कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल की खेती करते हैं। किसान का नाम अमीलाल चावड़ा है और वह खैरथल जिले के रहने वाले हैं। वह एक एकड़ से 2.5 लाख की कमाई करते हैं। वह ऐसी फसल लगाते हैं जिसमें खाद और कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती, पानी भी कम लगता है, और उत्पादन की बात करें तो एक -एकड़ से 500 क्विंटल तक मिल जाता है तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फसल लगाते हैं।
कम खर्चीली फसल से मिलेगा ज्यादा मुनाफा
दरअसल, किसान भाई घास की खेती करते हैं। जी हां वह नेपियर घास लगाते हैं, जो पशुओं के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। यह पशुओं के चारे 70% हिस्सा पूरा कर देती है और 20% तक दूध बढ़ाने में सहायक है। इस घास में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। जिससे पशुओं की सेहत में सुधार होता है, और पशुपालकों को चारे के लिए भटकना नहीं पड़ता है। नेपियर घास की खेती खेतों में स्टिक लगाकर की जाती है। एक एकड़ में 11000 स्टिक की जरूरत पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं इसकी खेती में आने वाले खर्च के बारे में।
कितना खर्चा आता है
नेपियर घास की खेती में आने वाले खर्च की बात करें तो एक एकड़ में लगभग ₹20000 का खर्चा आता है। जिससे किसान 2.5 लाख की कमाई कर लेते हैं। नेपियर घास बेचकर किसान अच्छी कमाई कर लेते हैं साथ ही इस घास को लगाने के लिए जिस स्टिक की जरूरत पड़ती है वह भी दूसरे किसानों को देते हैं जिसे लोग दूर-दूर से लेने आते हैं। इस घास की एक स्टिक ₹1 के पड़ती है। इस तरह बेहद कम खर्चे में उसकी खेती कर सकते हैं। एक बार खेती शुरू कर देंगे तो दोबारा बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी यह एक बारहमासी फसल है, जो एक बार लगाने के बाद कई साल तक चलती हैं।