अगर आप भी खेती में कुछ नया करके आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं किसान के सफलता की कहानी-
किसान की सफलता की कहानी
अगर किसान कम खर्चे में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उनके लिए बेस्ट है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं आती है। जिसमें आज जिस किसान के बात कर रहे हैं वह पहले अन्य किसानों की तरह पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। लेकिन जब उन्हें उसमें मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने कुछ अलग करना सोचा। जिसमें आज उन्हें अच्छी सफलता मिली है। इससे अन्य किसान भी उनकी तरह खेती से होने वाले आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
तब सबसे पहले हम किसान का परिचय जान लेते है। किसान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाली है। इनका नाम सर्वेश कुमार त्रिपाठी है और यह 2 एकड़ की जमीन से 5 लाख रु तक का टर्नओवर ले रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं यह कौन सी फसल लगाते हैं उसमें खर्चा कितना आता है।

इस फसल की करते हैं खेती
यहां पर जिस फसल की बात की जा रही है वह सेहत के लिए फायदेमंद है, इसके कंद और पत्ते भी इस्तेमाल होते हैं। यानी कि यह किसान को दोहरा फायदा देती है। दरअसल यहां पर घुइयां/अरबी की बात की जा रही है। किसान बताते हैं कि 6 महीने में उनकी फसल तैयार हो जाती है, और फिर उसकी वह खुदाई कर लेते हैं। लेकिन इन 6 महीनों के बीच में वह हरे पत्ते बेंचकर भी पैसे कमा सकते हैं। वह एक पढ़े लिखे किसान है और खेती में भी अच्छा नाम कमा रहे हैं।
यह भी पढ़े- छोटी नर्सरी बनाने पर सरकार दे रही है 10 लाख रुपए, किसानों को आमदनी बढ़ाने का मिला गजब का आइडिया, जानें योजना
खेती में आने वाला खर्चा
अरबी की खेती में जितना खर्चा आता है उससे कई गुना ज्यादा आमदनी होती है। यही वजह है कि किसान को इस खेती में लागत की चिंता नहीं रहती है। वह बताते हैं कि 6 महीने की फसल में एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत आती है, जिसमें 4 से 5 लाख रुपए की आमदनी होती है। इसलिए किसान को इसमें फायदा नजर आता है। अरबी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसलिए किसान को इसके खराब होने की चिंता भी नहीं होती है। इस समय किसान जून-जुलाई में यह फसल लगा सकते है।