इस लेख में आपको एक ऐसे युवा किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो अन्य किसानों के बीच प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। एक बीघा से 6 लाख से अधिक कमाई कर लेते हैं-
किसान की सफलता की कहानी
नमस्कार किसान भाइयों, इस लेख में फिर हम एक नए युवा किसान की सफलता की कहानी लेकर आए हैं जो कि अपने पिता के दिए गए ज्ञान के अनुसार खेती कर रहे हैं, और अन्य किसानों की तुलना में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। पारंपरिक फसलों को छोड़कर फल की खेती में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, और सरकार भी उनकी मदद कर रही है। किसान का नाम धर्मेंद्र कुमार है और वह जगदीशपुर ब्लॉक अमेठी के रहने वाले हैं।
वह बताते हैं कि वह भी खेती करते हैं, और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी खेती करते हैं। उनके पिताजी गांव में खेती करते थे। लेकिन वह अब जिले के पास आकर खेती करते हैं, और एक बीघा से 6 से 7 लाख मुनाफा होता है तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फसल लगाते हैं, किस तरीके से लगाते हैं और कितनी लागत आती है।

किस फसल से किसान को हो रहा फायदा
देश के कई किसान आज भी पारंपरिक फसलों की खेती कर रहे हैं। उन्हें उससे जीवन यापन करने के लिए आमदनी हो जाती है। लेकिन आजकल कई ऐसे युवा किसान हैं जो नई-नई फसलों में हाथ आजमाते हैं। लेकिन आज इस युवा किसान की बात कर रहे हैं वह अपने पिता को देखकर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। उनके पिताजी गांव में स्ट्रॉबेरी की खेती करते थे। अब वह जिले के पास में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं।
उन्होंने बताया कि एक बीघा में लगभग 15000 स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाते हैं, बेड बनाकर वह रोपाई करते हैं, मल्चिंग लगा देते हैं तो खरपतवार की समस्या नहीं आती है और ड्रिप से सिंचाई करते हैं। जिससे पानी कम लगता है।
उन्होंने बताया कि उद्दान विभाग द्वारा उन्हें हर चीज में सब्सिडी मिल रही है, जिससे लागत कम हो जाती है, स्ट्रॉबेरी के पौधे वह दूसरे शहरों से मंगाते हैं। जिससे इस में खर्च बैठता है। इस तरह आप देख सकते हैं स्ट्रॉबेरी जो सेहत के लिए फायदेमंद और स्वादिष्ट भी होती है, एक महंगे फलों में गिनी जाती है। इसकी खेती से किसान कमा रहा है।
लागत और मुनाफा
हमने किसान की सफलता के बारे में जाना। लेकिन अब लागत के बारे में जान लेते हैं, तो किसान बताते हैं की सीजन पर ध्यान देना पड़ता है, समय पर ध्यान रखना पड़ता है, सही समय पर पानी देना पड़ता है, और फल की गुणवत्ता बहुत ज्यादा मायने रखती है। किसान बताते हैं कि एक बीघा में दो से ढाई लाख रुपए की लागत आ जाती है। जिससे कभी-कभी 6, तो कभी-कभी 7 लाख तक का मुनाफा हो जाता है। वह बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती से उन्हें अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा हो रहा है।
आसपास के बाजार में भी वह बिक्री कर देते हैं और लखनऊ बड़ा मार्केट उनके पास में पड़ता है, तो वहां बिक्री कर देते हैं यानी कि एक तरह से मंडी भी किसान की किस्मत पर चार चांद लगा देते हैं। अगर किसानों के आसपास अच्छा बाजार हो तभी तो उनके फसल की अच्छी कीमत मिलती है।