उड़द की ये किस्म की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है क्योकि इसकी उपज क्षमता बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
उड़द की इस किस्म की करें बुवाई
उड़द की खेती करने वाले किसानों के लिए उड़द की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि ये पीत शिरा विषाणु रोग के लिए प्रतिरोधी होती है इसकी खेती में जयादा दिन नहीं लगते है और कम लागत मेहनत में फसल तैयार हो जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है क्योकि लोग इसको खरीदना ज्यादा पसंद करते है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है उड़द की किस्म केयू 96-3 किस्म की खेती की ये उड़द की एक छोटी कद वाली किस्म है जिसके दाने काले रंग के और छोटे होते हैं।

कैसे करें खेती
अगर आप उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती के लिए पहले खेत की 3 से 4 गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट डालनी चाहिए जिससे मिट्टी उपजाऊ होती है और मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ते है। उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती में, एक एकड़ में बुवाई के लिए लगभग 10-15 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी उपज देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती करने से करीब 8 से 10 क्विंटल तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से बहुत ज्यादा अच्छी कमाई कर सकते है। उड़द की केयू 96-3 किस्म की खेती बहुत फायदेमंद और गुणकारी साबित होती है।