करेला की ये किस्म किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी फसल बेहद कम दिनों में तैयार हो जाती है और अधिक पैदावार देती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
मार्च में करेला की ये किस्म की करें बुवाई
करेला की खेती बहुत लाभकारी होती है करेला की खेती में अच्छी पैदावार के लिए अच्छी किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको करेला की एक उन्नत किस्म की खेती के बारे में बता रहे है ये किस्म न केवल अधिक पैदावार देती है बल्कि कई कीट रोग के प्रतिरोधी भी होती है। इस किस्म के फलों की मोटाई अधिक होती है और रंग गहरा हरा होता है। लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है इसलिए इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है हम बात कर रहे है करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती की ये करेला की एक उन्नत किस्म है जो मैदानी इलाकों में खेती के लिए उपयुक्त है।

कैसे करें खेती
अगर आप करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती के लिए पहले खेत को जोतकर तैयार करना चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए और बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। इसकी खेती में जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए बुआई के बाद इसकी फसल करीब 55 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक एकड़ में करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती करने से करीब 50 से 60 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त हो सकती है। आप इसकी खेती से 1 से 1.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। किसानों के लिए करेले की पूसा विशेष किस्म की खेती बहुत फायदेमंद मानी जाती है।