इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी मांग दुनिया भर में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
किसान इस फसल की करें खेती
धान की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है आज हम आपको धान की एक लोकप्रिय किस्म की खेती के बारे में बता रहे है ये किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है और ये कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। धान की ये किस्म कम उपजाऊ मिट्टी या कम पानी वाले इलाकों में भी उगाई जा सकती है हम बात कर रहे है धान की पूसा 834 किस्म की खेती की ये बासमती धान की एक बेहतरीन किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की पूसा 834 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की पूसा 834 किस्म की खेती के लिए पहले खेत की 3 से 4 बार गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। इसकी खेती के लिए खेत की मिट्टी में नमी बनाए रखना चाहिए। धान की इस किस्म में फूल आने के बाद 2 से 3 सेंटीमीटर पानी बनाए रखना चाहिए बुवाई के बाद धान की पूसा 834 किस्म की फसल करीब 125 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप धान की पूसा 834 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार के साथ बंपर कमाई भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में धान की पूसा 834 किस्म की खेती करने से करीब 60 से 70 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। धान की इस किस्म की पत्तियों पर झुलसा रोग का असर कम होता है और इसमें रोग से लड़ने की क्षमता ज़्यादा होती है।