MP के किसानों बजट 2026 से क्या-क्या फायदे होंगे, सस्ते में बिजली-पानी कैसे मिलेगा, आइये जानते है कितना कहां प्रावधान है।
मध्यप्रदेश का बजट 2026
खेती किसानी में बिजली-पानी अहम् भूमिका निभाते हैं, अगर किसानों को सस्ते में बिजली मिल जाए, सिंचाई के अच्छी व्यवस्था हो जाए तो फिर उन्हें खेती के खर्च घटाने में मदद मिलती है, और पैदावार बढ़ाने में भी मदद मिलती है। जैसे कि मध्य प्रदेश सरकार का जो बजट 2026 पेश हुआ है, उसमें किसानों को सस्ती दर में बिजली, खाद, बीज और कृषि यंत्र देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाने की बात कही गई है। करोड़ों रुपए का प्रावधान रखा गया है।
इसके अलावा सिंचाई के आधुनिक सिस्टम जैसे कि ड्रिप, स्प्रिंकलर पर भी सरकार ने ध्यान दिया है, और किसानों को उचित भाव देने के लिए MSP भावांतर जैसे स्कीम का बजट भी बनाया है, तो आइये आपको इन तीनों के बारे में बताते हैं कि कितना करोड रुपए का कहां पर बजट है।
आदान व्यवस्था
एमपी के किसानों के लिए सरकार ने सोचते हुए तीन मुख्य पड़ावों में बजट को बांटा है। जिसमें सबसे पहले खेती के खर्चे घटाने के लिए ‘आदान व्यवस्था’ जिसमें कृषि पंपों के लिए मुफ्त और सस्ती बिजली, खाद, बीज और कृषि यंत्र को मजबूत करने पर ₹64,995 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। खेती से फायदा होगा।
उत्पादन सुधारों
उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘उत्पादन’ सुधारों व्यवस्था आ गई है। जिसके बाद किसानों की आमदनी बढ़ेगी। प्रति बीघा पैदावार और फसल की क्वालिटी बढ़ाने के लिए नई सिंचाई तकनीकों जैसे कि ड्रिप/स्प्रिंकलर और उन्नत खेती जैसे ‘उत्पादन’ सुधारों पर ₹28,158 करोड़ खर्च होंगे। जिससे सीधा लाभ किसान होगा।
उपज का सही दाम
खेती की व्यवस्था, पैदावार बढ़ाने में मदद के बाद अब सही भाव दिलाने में सरकार मदद करेगी। जिसमें किसानों की फसल मंडी पहुंचे, तो बाजार के उतार-चढ़ाव और घाटे से उन्हें बचाने के लिए उनकी उपज का ‘सही दाम’ दिलाने के लिए समर्थन मूल्य (MSP), बोनस और भावांतर जैसी योजनाओं पर सरकार ₹8,091 करोड़ खर्च करेगी। इस तरह किसानों के साथ इन तीनों पड़ाव में सरकार खड़ी रहेगी।
यह भी पढ़े- किसानों के सच्चे मित्र के लिए मुफ्त बांटे जा रहे 5000 घोसलें, MP में गौरैया को बचाने के लिए बड़ा कदम

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










