MP के किसानों के खाते में 20 करोड़ रुपए आए, 17,500 किसानों को मिली राहत की राशि, सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक में भेजा पैसा

On: Saturday, September 6, 2025 1:52 PM
MP के किसानों को मिली राहत राशि

किसानों के लिए बहुत अच्छी खबर है। सरकार ने राहत राशि भेजी है तथा वीडियो कॉल के माध्यम से जिलों के कलेक्टर और किसानों से भी बातचीत की। चलिए जानते हैं पूरी खबर।

MP के किसानों को मिली राहत राशि

मध्य प्रदेश राज्य के 11 जिलों के 17,500 किसानों को राहत राशि मिली है। दरअसल, प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल खराब हुई थी, जिससे प्रभावित किसानों को राहत राशि आज 6 सितंबर 2025 को भेजी गई है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 11 जिलों के कलेक्टर और किसानों से चर्चा भी की।

किसानों को मिले 20 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश में करीब 12,000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसल का नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने 20 करोड़ रुपए की राशि वितरित की है। एक सिंगल क्लिक में किसानों को लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से बात करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और उन्हें राहत राशि दे रही है ताकि उनकी थोड़ी मदद हो सके। हालांकि इससे पूरी भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन सरकार राहत राशि के जरिए किसानों की सहायता करने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी सरकार ने किसानों को सहायता राशि दी है। 8 अगस्त को 30 करोड़ रुपए किसानों को दिए गए थे। वर्ष 2025-26 में अब तक 128 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

MP में इन 11 जिलों के किसानों को मिला फायदा

अब बात कर लेते हैं उन जिलों की, जिन्हें यह लाभ मिला है। इनमें रायसेन, छतरपुर, धार, अशोकनगर, शिवपुरी, बुरहानपुर, मंडला, उमरिया, दमोह, कटनी और बड़वानी जिले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से कहा कि यह संकट की घड़ी है। “ना बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया” यानी ऐसी स्थिति में पैसों की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है। इसलिए सरकार इस मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें राहत राशि वितरित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से यह भी कहा कि अगर फसल होती तो किसानों को अधिक फायदा होता, लेकिन अब उतना लाभ संभव नहीं है। फिर भी सरकार किसानों के साथ है और राहत राशि देकर उनकी क्षति पूर्ति करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े- किसानों के दिल को पहुँची ठंडक, 17 हजार रु प्रति हेक्टेयर मुआवजा दे रही सरकार, जानिए भारी बारिश से हुए नुकसान की होगी भरपाई