किसान इस जड़ी-बूटी फसल की करें खेती, व्यापारी खुद चलकर आते है खरीदने मार्केट में बिकती है 1500 से 2 हजार रूपए प्रति किलो

On: Sunday, August 17, 2025 1:00 PM
किसान इस जड़ी-बूटी फसल की करें खेती, व्यापारी खुद चलकर आते है खरीदने मार्केट में बिकती है 1500 से 2 हजार रूपए प्रति किलो

इस औधषीय फसल की खेती मोटी कमाई कराने वाली फसलों में से एक है इसकी मांग और कीमत दोनों ही अधिक होती है। तो आइये आर्टिकल के जरिये इसकी खेती कैसे और उन्नत किस्म के बारे में जानते है।

किसान इस जड़ी बूटी फसल की करें खेती

किसान परंपरागत फसलों के साथ-साथ औषधीय पौधों की खेती करना भी शुरू कर रहे है ये जड़ी बूटी फसल मार्केट में बहुत महंगी बिकती है इसका उपयोग कई दवाइयों और चूर्ण को बनाने में किया जाता है। खरीफ मौसम में किसान दूसरी फसलों के साथ इसे भी ऊगा सकते है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। हम बात कर रहे है। सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म की खेती की ये सफेद मूसली की एक लोकप्रिय किस्म है। ये किस्म अच्छी उपज और उच्च सैपोनिन सामग्री के लिए जानी जाती है। इस किस्म में कुछ रोगों और फफूंदों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता होती है। जिससे कीटनाशक का अधिक उपयोग करने की जरूत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़े 12 महीने मार्केट में खूब बिकती है ये सब्जी, खेती के लिए अभी से शुरू करें तैयारी सितंबर के दूसरे पखवाड़े से होने लगेगी बुआई, जाने बुआई का तरीका

सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म

सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी जिसमें उचित जल धारण क्षमता हो सबसे उत्तम होती है। अच्छी उपज के लिए मिट्टी का पीएच स्तर 6.0 से 8.0 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और 500-1500 मिमी वर्षा इसके पौधों के लिए अच्छी होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत को गहरा जोतकर तैयार करना चाहिए और मिट्टी में पुरानी गोबर की खाद डालना चाहिए। बुवाई के बाद सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म की फसल अप्रॉक्स 135 से 150 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।

उत्पादन क्षमता

सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म की खेती से बहुत बंपर उत्पादन होता है इस किस्म में जड़ों की मोटाई एक समान होती है जिससे बाजार में इसकी अच्छी कीमत प्राप्त होती है। एक एकड़ में सफेद मूसली की एमडीबी 13 किस्म की खेती करने से लगभग 4 से 5 क्विंटल सूखी मूसली का उत्पादन होता है। ये बाजार में करीब 1500 से 2000 रूपए प्रति किलो के भाव से बिकती है। आप इसकी खेती से करीब 7 से 8 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। ये सफेद मूसली की एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म।

यह भी पढ़े 2 महीने के अंदर कमाना है लाखों, तो करें इस सब्जी की खेती मार्केट में बिकती है 50 रूपए किलो खेती से धन्ना सेठ बनाने वाली है फसल, जानिए नाम

Leave a Comment