बादाम की खेती से किसान कर सकते हैं अंधाधुंध कमाई, जाने कैसे और कब होती है बादाम की खेती

बादाम की खेती से किसान कर सकते हैं अंधाधुंध कमाई, जाने कैसे और कब होती है बादाम की खेती। जिससे बादाम की मांग का उठा सके फायदा।

बादाम की खेती में कमाई

बादाम की डिमांड देश भर में हर मौसम में रहती है। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी ड्राई फ्रूट है। साथ ही इसका इस्तेमाल भी कई तरह से खाने में किया जाता है। इसीलिए किसान व्यावसायिक तौर पर बादाम की खेती करते हैं। बादाम मनुष्य के शरीर के साथ दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।

बादाम खाने से याददाश्त बेहतर होती है। लेकिन क्या सभी किसान इसकी खेती कर सकते हैं ? क्योंकि इसमें कमाई तो ज्यादा है लेकिन ऐसा नहीं है। बादाम की खेती करने के लिए आपको सही समय के साथ सही तरीका भी पता होना चाहिए। तो चलिए हम जानते हैं कि बादाम की खेती कब होती है। उसके बाद हम खेती करने का तरीका भी जानेंगे।

बादाम की खेती कब होती है

बादाम की खेती के लिए किसानों को सही समय का इंतजार करना पड़ता है। जिसमें बादाम की खेती ठंड का समय आने पर की जाती है। बता दे कि दिसंबर और नवंबर महीना बादाम की खेती के लिए बढ़िया माना जाता है। वही ठंडे क्षेत्र जैसे कि हिमाचल प्रदेश, शिमला आदि स्थानों में बादाम की खेती ज्यादा की जाती है। क्योंकि यहां का मौसम बढ़िया ठंडा रहता है। लेकिन जो राज्य गर्म रहते हैं वहां इसकी खेती नहीं होती। चलिए अब जानते हैं बादाम की खेती का तरीका।

बादाम की खेती से किसान कर सकते हैं अंधाधुंध कमाई, जाने कैसे और कब होती है बादाम की खेती

यह भी पढ़े- 1 महीने बाद लगा दें ये सब्जी, होगी 4 लाख की कमाई, जानिए कितने हजार का आएगा खर्चा

बादाम की खेती कैसे होती है

  • बादाम की खेती करने से पहले हमें मिट्टी की भी जांच करने कर लेनी चाहिए। जिसमें आपको बता दे की बादाम की खेती के लिए दोमट और गहरी मिट्टी बढ़िया मानी जाती है।
  • वहीं सिंचाई पर भी आपको ध्यान देना होगा। जिसमें बादाम की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि ड्रिप इरीगेशन तकनीक से सिंचाई करना बेहतर होता है।
  • बादाम की खेती ठंड में की जाती है और पतझड़ के समय तुड़ाई होती है। लेकिन बादाम के पौधे तैयार होने में लंबा वक्त लगता है।
  • जिसमें बताया जाता है कि 6 से 7 साल बाद यह फल देता है और फिर एक बार फूल लगे तो 8 महीने इसे फल बनने में लग जाता है।
  • यानी कि इसकी खेती में किसानों को संयम रखना होगा। बादाम की खेती करने के लिए किसान नर्सरी से इसके पौध लेकर आ सकते हैं। बस किसानों को मौसम और समय की जानकारी होनी चाहिए। इससे वह बढ़िया कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- ऐसे करें कीवी की खेती सालाना होगी 15 लाख रु की कमाई, जानिए कौन-सी किस्म देती है ज्यादा मुनाफा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद