इस फसल की खेती किसानों के लिए फायदे का शानदार सौदा होती है क्योकि इसकी खेती में लागत, मेहनत और दिन बेहद कम होते है और मुनाफा ज्यादा होता है।
गर्मियों के मौसम में करें इस फसल की खेती
मूंग की ये किस्म की खेती बहुत गुणकारी साबित होती है ये किस्म न सिर्फ ज्यादा पैदावार देने के लिए जानी जाती है बल्कि ये येलो मोज़ेक वायरस जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है। ये किस्म गर्मी के मौसम में मूंग की खेती के लिए विशेष रूप से उपयुक्त होती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती की ये मूंग की एक उन्नत उच्च उपज देने वाली किस्म है।

कैसे करें खेती
अगर आप मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से जुडी कुछ जरुरी बातें पता होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई के लिए बीजों का एकबार उपचार करना चाहिए है और बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर या वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद मूंग की पूसा 1641 किस्म की फसल करीब 65 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार और कमाई देखने को मिलेगी बाजार में मूंग दाल का भाव करीब 100 रूपए प्रति किलो तक होता है एक हेक्टेयर में मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती करने से करीब 15-20 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से 2 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। मूंग की पूसा 1641 किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है