किसानों को आधे कीमत पर मिल रहा बीज, जायद सीजन में होगा खर्चा कम, जानिए शंकर मक्का और सूर्यमुखी के बीज कहां पर मिल रहे

On: Tuesday, February 10, 2026 6:20 PM
जायद फसलों के बीजों पर सब्सिडी

किसानों का बीज का पैसा बचेगा जायद सीजन की खेती की लागत घटेगी, आइये बताते हैं शंकर मक्का और सूर्यमुखी के बीज कहां पर सब्सिडी पर मिल रहा है।

जायद फसलों के बीजों पर सब्सिडी

जायद सीजन आ चुका है किसान कई तरह की फसलों की खेती करेंगे। जिसमें यहां पर आपको बता दे कि जिले के किसानों को शंकर मक्का और सूर्यमुखी के बीज 50% सब्सिडी पर दिया जा रहा है। मतलब की सीधा-सीधा आधा बीज का खर्चा सरकार उठा रही है। किसानों को बेहद इसमें फायदा होगा। क्योंकि किसानों को बीज उच्च गुणवत्ता वाले दिए जा रहे हैं। जिससे अच्छा उत्पादन मिलेगा, तो इसकी चिंता भी नहीं रहेगी।

कभी-कभी किसानों को दुकान से बीज खरीदते समय यह चिंता रहती है कि अच्छी गुणवत्ता का होगा या नहीं। लेकिन यहां पर किसानों को सरकारी केन्द्रो के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

किसानों को कहां पर शंकर मक्का और सूर्यमुखी के बीज मिल रहे हैं

यहां पर बात की जा रही है कन्नौज जिले की जो की उत्तर प्रदेश में आता है। वहां पर पूरे जिले के किसानों के लिए 238 क्विंटल शंकर मक्का के बीज मांगे गए हैं और 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को सरकारी केन्द्रो के माध्यम से यह बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं सूर्यमुखी की बात करें तो 3 क्विंटल इसका बीज मंगाया गया है जो कि किसानों को आधी कीमत पर ही मिलेगा।

अगर जायद सीजन में किसान दूसरी फसलों की खेती कर रहे हैं तो सरकारी बीज केंद्र में जाकर पता कर सकते हैं। क्या उनके बीज में उन्हें अनुदान मिल रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसान आधुनिक फसलों की खेती करें। जिसमें ज्यादा मुनाफा हो। वह फसले लगाएं और बीज की चिंता ना करें, सरकार आधा खर्चा उठा रही है।

जायद का मतलब होता है गर्मी। जिसमें शंकर मक्का और सूर्यमुखी की खेती किसान कर सकते हैं। फरवरी से मध्य मार्च तक इसे लगा सकते हैं। मक्का 70 से 75 दिन में तैयार हो जाता है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी होती है। एक हेक्टेयर में 12 से 15 किलोग्राम बीज की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े- MP में किसानों के लिए विभिन्न जिलों में होगी कृषि कैबिनेट, किसानों के फैसलों पर लगेगी मोहर, जानिए कहां से कब होगी शुरुआत