आधुनिक खेती को अपना रहे किसान, कई विदेशी सब्जियों की खेती कर कमा रहे लाखों रुपए, जाने कैसे

आज के समय में किसान खेती के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के किसानों की जो पारंपरिक खेती को छोड़कर उन्नत खेती अपना रहे है। यह किसान विदेशी तकनीकियों को अपना करके कई विदेशी सब्जियों की खेती कर रहे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों द्वारा किए गए इस बदलाव में कृषि विभाग पूरी तरह से उनके साथ दे रहा है जिससे कि उनको आवश्यक चीजों में सहायता मिल सके।

वही सांबा जिले के बॉर्डर तहसील रामगढ़ के रहने वाले किसान अर्जुन सिंह इस बदलाव का सबसे अच्छा उदाहरण बनकर सामने आए हैं। बता दे यह किसान ने जुकीनी की खेती शुरू की जिससे वह तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। इनका कहना है कि हम जो उगाते है वह प्रोटीन से भरपूर होता है साथ ही सलाद और सब्जी दोनों में इस्तेमाल होता है और इसकी खेती से तगड़ी कमाई की जा सकती है।

किसानों को कृषि विभाग से मिल रही सहायता

चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर सांबा मदन गोपाल का कहना है कि कृषि विभाग जिले के किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वही इनका कहना है कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी साथ ही पारंपरिक तरीके से आधुनिकरण की तरफ किसान आगे बढ़ रहे हैं। वही किसान नई तकनीकी का इस्तेमाल करके विदेशी सब्जियों से अच्छी कमाई कर रहे हैं। कृषि विभाग की तरह से उनको सहायता भी प्रदान हो रही है।

यह भी पढ़े: तुअर और मूंग के दामों में हुई तेजी के साथ जबरदस्त बढ़ोतरी, जाने आज के ताजा मंडी भाव

किसानों को कम मेहनत में हो रही तगड़ी कमाई

किसान करण सिंह का कहना है की एक किसान ने नए बीज लाकर के विदेशी सब्जियों की खेती शुरू कर दी। वहीं इस सब्जी से कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा मिलने लगा। किसान ने बताया कि वह पहले गेहूं और धान की खेती किया करते थे। लेकिन मुनाफे के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता था। वही किसान ने बताया कि सरकार उनको सहायता देती है तो किसान और ज्यादा सब्जियों की खेती कर तगड़ा मुनाफा कमा सकेंगे।

कृषि विभाग

किसान करण सिंह का कहना है कि कृषि विभाग की तरफ से पहले उनको इतनी ज्यादा सहायता नहीं मिल पाती थी लेकिन अब वह मदद कर रहे हैं इसकी वजह से बहुत बड़ा बदलाव हुआ है और उनको ज्यादा मुनाफा प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़े: साल 2025 में सरसों के दाम करेंगे ₹6700 का आंकड़ा पार, जाने आज का सरसो का ताजा भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment