गर्मी में भी सब्जी की खेती से किसान भाई अच्छी आमदनी, तो आइए आपको बताते हैं खेती का तरीका और किसान की तकनीक-
गर्मी-बरसात के मौसम के लिए सबसे अच्छी सब्जी
कुछ किसान ऐसे भी हैं जो गर्मी और बरसात के मौसम में खेत खाली छोड़ देते हैं, गेहूं की कटाई के बाद सीधे धान की खेती कर लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बरसात के मौसम में भी कई किसानों को सब्जी की खेती में अच्छी आमदनी हो रही है, जैसे फरीदाबाद के रहने वाले किसान सुरेंद्र सिंह सब्जी की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं, हर दूसरे दिन 5 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है, आइए आपको बताते हैं कि कौन सी फसल कैसे उगाई जाती है।
इस सब्जी की खेती में मिली सफलता
भिंडी की सब्जी गर्मी और बरसात के मौसम के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। भिंडी अधिक तापमान में भी अच्छा उत्पादन देती है, इस समय यह 30 से ₹40 प्रति किलो बिक रही है, जब बाजार में उत्पादन अधिक आने लगता है, फिर कीमत ₹10 हो जाती है, लेकिन फिर भी मुनाफा किसान को मिलता है। इस समय हर दूसरे दिन 5 क्विंटल उत्पादन किसान को मिल रहा है, कभी 2 क्विंटल, कभी तीन तो कभी एक क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता है। भिंडी की फसल को अधिक देखरेख की भी जरूरत नहीं होती।
खेती का तरीका बदलकर बढ़ाया उत्पादन
किसान कृषि यंत्रों से खेती करते हैं, वे पहले हैरो चलाते हैं, फिर कल्टीवेटर चलाते हैं, जिससे मिट्टी अच्छी हो जाती है। उनका कहना है कि जमीन के हिसाब से दो से तीन बार जुताई करके खेती करनी चाहिए, जिसमें अगर उन्हें फसल में किसी तरह की दिक्कत दिखती है तो वे कृषि विशेषज्ञ से संपर्क कर सलाह लेते हैं और समय रहते उसका समाधान करते हैं। उनके खेत की मिट्टी अच्छी है और पानी भी सही है, इसलिए उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। फिलहाल उन्होंने एक बीघा में भिंडी लगाई है, इसके अलावा वे और भी भिंडी लगाने वाले हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












