MP के किसान को कृषक फेलो सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इसमें किसान को ₹10,000 नकद राशि, शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सम्मान पाने वाले किसान का नाम
किसान हमारे जीवन के लिए भोजन उगाते हैं, इसलिए सरकार समय-समय पर उनका सम्मान करती है। इस वर्ष कृषक फेलो सम्मान 2025 से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के किसान रामगोपाल जी को सम्मानित किया गया। यह बहुत गर्व की बात है। उन्हें यह सम्मान राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 18वें स्थापना दिवस समारोह पर दिया गया।
इससे पहले भी रामगोपाल जी को कई तरह के पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। इस बार उन्हें एकीकृत कृषि एवं कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
किन फसलों और कार्यों के लिए मिला पुरस्कार
खेती करके किसान अपना जीवन यापन करते हैं और कमाई भी करते हैं। लेकिन कुछ किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को नए आयाम दे रहे हैं।
इन्हीं में से एक हैं रामगोपाल गुप्ता जी, जिन्होंने आंवला आधारित कृषि उद्यान विकसित किया है। इसके अलावा, उन्होंने पीएम-एफएमई के अंतर्गत मूंगफली उद्यमिता के क्षेत्र में भी नवाचार किए हैं। इन्हीं कारणों से उन्हें इस वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें मंच पर सम्मानपूर्वक बुलाकर ₹10,000 नकद राशि, शिल्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
सम्मान समारोह में शामिल हुए कई दिग्गज
इस आयोजन में कई दिग्गज लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एस.के. जैन (कुलगुरु, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल) मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरविंद कुमार शुक्ला भी सम्मिलित हुए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल के सदस्य, वैज्ञानिक, विद्यार्थी और अनेक किसान भी समारोह में शामिल हुए।
इस सम्मान से न सिर्फ किसान रामगोपाल गुप्ता जी का नाम रोशन हुआ, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली कि वे खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर आमदनी बढ़ाएं और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।