1 एकड़ में लाल केले की खेती से 4 लाख रु का प्रॉफिट कमा सकते हैं किसान, जानिए कितना आएगा खर्चा और कितने लगेंगे पौधे

On: Wednesday, August 13, 2025 11:00 AM
लाल केले की खेती में खर्च और मुनाफा

किसान यदि एक एकड़ की जमीन में लाल केले की खेती करते हैं, तो उसमें कितना खर्च आएगा, कितना मुनाफा होगा और कितना समय लगेगा, चलिए जानते हैं।

लाल केले की खेती में फायदा

लाल केले की खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। लाल केला ज्यादा दिनों तक ताजा रहता है और 7 से 10 दिन तक खराब नहीं होता। यह इसकी एक बड़ी खासियत है। इसे खाने के कई फायदे हैं। लाल केला हरे और पीले केले से अलग दिखता है, जिससे ग्राहक भी इसकी ओर आकर्षित होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है, पाचन में सुधार करता है तथा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे इसकी अच्छी कीमत मिलती है।

लाल केला खाने से एनर्जी अधिक आती है, वजन कम करने में मदद मिलती है, त्वचा में निखार आता है और एनीमिया से बचाव होता है। इन सभी खासियतों को जानकर ग्राहक जरूर इस केले की खरीदी करेंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा। तो चलिए जानते हैं खेती, खर्चा और मुनाफे के बारे में।

लाल केले की खेती कहां-कहां होती है

लाल केले की खेती अब भारत के कई राज्यों में की जा रही है। लाल केला सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे गुण पाए जाते हैं। शुरुआती दौर में दक्षिण भारत में ही लाल केले की खेती होती थी, लेकिन अब उत्तर-पूर्वी भारत में भी इसकी खेती हो रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश और आसपास के कई राज्यों में अब लाल केले की खेती की जा रही है और यहां दक्षिण भारत से भी ज्यादा उत्पादन मिल रहा है।

एक एकड़ में लाल केले की खेती की गणित

एक एकड़ में किसान भाई लाल केले की खेती करते हैं, तो लगभग 600 पौधों की जरूरत पड़ती है। उत्पादन की बात करें, तो दक्षिण भारत में जहां 12 से 15 किलो ही उत्पादन मिल रहा था, वहीं बिहार में किए गए ट्रायल में 18 से 28 किलो तक उत्पादन मिला है। रोपाई किसान भाई 2 मीटर × 2 मीटर की दूरी पर कर सकते हैं। एक साल में ये पौधे तैयार हो जाते हैं, 9 महीने में फूल आ जाते हैं और 12 से 13 महीने में फल तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के खाते में आए 3900 करोड़ रुपए, कई राज्यों के किसान हुए लाभान्वित, कृषि मंत्री ने बताया किसानों को भगवान, जानिए योजना

रोपाई का समय अभी बढ़िया है, अगस्त में किसान भाई लाल केले की खेती कर सकते हैं। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बिहार में सफल ट्रायल किया गया है और 2022 से यहां पर लाल केले की खेती की जा रही है।

जिसमें लाल केला की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी है। जिसमें पानी ठहर सके, लेकिन जलभराव न हो। गर्म और नम जलवायु बढ़िया होती है, जिसमें 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान, और 6.0 से 7.5 के बीच pH मान वाली मिट्टी अच्छी है।

लाल केले की खेती में खर्च और मुनाफा

यदि किसान भाई 1 एकड़ में लाल केले की खेती करते हैं, तो खर्च की बात करें खाद, पौधे आदि सब कुछ मिलाकर 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। वहीं, मुनाफा देखें तो तीन से चार लाख रुपये तक का हो सकता है। अगर किसान भाई अच्छी मार्केटिंग कर लें और बढ़िया कीमत मिल जाए, तो मुनाफा और भी अधिक हो सकता है। लेकिन खेती शुरू करने से पहले अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी आदि की जांच जरूर करा लें और कृषि विभाग से पूरी जानकारी भी लें।

यह भी पढ़े- अगस्त में लगाएं ये 2 सब्ज़ी, एक एकड़ से 3 से 4 लाख रु का मुनाफ़ा तय, 300 से 400 क्विंटल तक मिलता है उत्पादन

Leave a Comment