मछली का दाना खरीदने की झंझट खत्म, दाना के पैसे बचेंगे, इस मशीन से घर पर बन जाएगा मछली का दाना, कमाई होगी दनादन

मछली पालन के लिए दाना का खर्चा बचाने के लिए कमाल का आईडिया है, चलिए जानते हैं मछली का दाना बनाने वाली मशीन की कीमत के बारे में-

मछली के दाना का खर्चा

मछली पालन भी कमाई का एक अच्छा जरिया है, मछली की डिमांड है, और सरकार भी मछली पालन के लिए कई तरीके से सब्सिडी दे रही है। कई लोग मछली पालन कर रहे हैं, जिसमें मछलियों का दाना एक बड़ा खर्चा होता है। अगर मछली के दाने का खर्चा कम होता है, तो मछली पालन में लागत भी घट जाती है। जिससे मुनाफा अधिक होता है। इसके अलावा मछलियों के वजन को बढ़ाने के लिए उनको चमकदार स्वस्थ बनाने के लिए अच्छा जाना चाहिए होता है, तो मछली पालकों के सामने मछली दाना एक बड़ी चुनौती है।

मछली के दाना का खर्चा खत्म

मछली के दाने के खर्चे को खत्म करने के लिए खुद मछली का दाना बना सकते हैं। जिसके लिए आपको बस कच्चा माल और मशीन की जरूरत होगी। अगर आप खेती किसानी भी साथ में करते हैं तो कच्चा माल आपके घर पर उपलब्ध होगा और मशीन के बारे में हम इस लेख में जानेंगे जा रहे हैं। उस मशीन को फिश फीड मेकिंग मशीन कहा जाता है। यानी की मछली का चारा बनाने वाली मशीन। घर पर मछली का चारा बना लेंगे तो मछली उसे खाकर स्वस्थ भी रहेगी और अगर आप चाहे तो उसकी बिक्री भी अन्य मछली पालकों को कर सकते हैं। जिससे कमाई भी घर बैठे हो जाएगी।

फिश फीड मेकिंग मशीन कितने में मिलेगी

फिश फीड मेकिंग मशीन मछली पालकों के लिए बहुत बढ़िया रहती है। कई तरीके की यह मशीन मिलती है। आप अगर अपने तालाब के मछलियों के लिए चारा बनाना चाहते हैं तो छोटी मशीन ले सकते हैं। अगर आप दूसरे मछली पालको को बिक्री करना चाहते हैं तो बड़ी मशीन खरीद सकते हैं। अगर बहुत कम खर्च करना चाहते हैं तो हाथ से चलने वाली मशीन ले सकते हैं। जी हां फिश फीड मेकिंग मशीन हाथ से चलने वाली भी आती है और ऑटोमेटिक भी आती है।

ऑटोमेटिक मशीन में मेहनत कम करनी पड़ेगी। हाथ से चलने में मेहनत लगेगी। लेकिन उसका दाम कम होगा। इस तरह से 45000 रुपए से लेकर 250000 रुपए तक की यह मशीन आती है। मशीन कैसी है, किस तरीके से काम करती है, उसके हिसाब से कीमत अलग हो सकती है। जिसमें मछली चारा बनाने की मशीन जो कई 50 किलो प्रति घंटा दाना बनती है उसकी कीमत ₹ 250000/पीस है।

यह भी पढ़े- लहसुन स्टोर करने के लिए दादी-नानी का ये जुगाड़ है नंबर 1, फ्री में इस्तेमाल आप भी कर सकते हैं, लहसुन में साल भर नहीं लगेंगे कीड़े

कच्चा माल कहां मिलेगा

मछली के लिए दाना घर पर, फिश फीड मेकिंग मशीन से बनाते हैं तो उसके लिए आपको कच्चा माल की जरूरत पड़ेगी। अगर आप एक किसान है तो कच्चा माल आपके घर पर उपलब्ध है, जैसा कि हमने पहले भी बताया। दरअसल, आप मक्का, चना या सरसों का आटा ले सकते हैं। इसके अलावा सोयाबीन का भी पाउडर ले सकते हैं, सरसों की खली का भी इस्तेमाल इसके लिए किया जाता है, मैदा का दाना और चावल की भूसी का भी इस्तेमाल मछली के लिए चारा बनाने के लिए कर सकते हैं। इस तरह से अनाज, तेल या बीज के साथ अन्य प्राकृतिक सामग्री आती है जो कच्चे माल का काम करती है।

यह भी पढ़े- अगली फसल से चाहिए बंपर उत्पादन तो किसान इस मशीन से करें खेत की जुताई, सरकार दे रही है 80% सब्सिडी, मिट्टी में होगा सुधार

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment