बिजली चोरी होने की सूचना दें और पाएं 50 हजार रु इनाम, जानिए क्या है पारितोषिक योजना

On: Friday, February 6, 2026 3:40 PM
बिजली चोरी करने वालों की सूचना कैसे दें

पारितोषिक योजना के तहत बिजली का अवैध इस्तेमाल करने वालों की सूचना देने पर ₹50000 तक इनाम मिलता है।

पारितोषिक योजना

बिजली की चोरी करना एक अपराध माना गया है, इसीलिए पारितोषिक योजना शुरू की गई है, जिससे ऐसे अपराधियों को पकड़ा जा सके। बता दे की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी के काम को रोकने के लिए पारितोषिक योजना शुरू की है। जिसमें बिजली का अवैध इस्तेमाल जो कर रहा है उन्हें पकड़ा जाएगा। ऐसे लोगों की जो सूचना देंगे उन्हें ₹50000 तक इनाम मिलेगा।

जिसमें प्रोत्साहन राशि 10% अथवा अधिकतम ₹50000 भुगतान पूर्ण वसूली के बाद किया जाता है। पारितोषिक योजना के तहत 25 फीसदी की राशि मतलब की 25000 रुपए तुरंत भुगतान किया जाता है। अभी तक ₹200000 इस योजना के तहत दिए गए हैं तो आईए जानते हैं कैसे सूचना देनी है।

सूचना देने वालों का परिचय रहता है गोपनीय

सूचना देने वाले को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि उनके बारे में पता चल सकता है। बता दे कि उनका परिचय पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। पैसा भी गोपनीय तरीके से दिया जाता है। सीधे बैंक खाते में पैसा डाला जाता है। पारितोषिक योजना के तहत बिलिंग, भुगतान संबंधी गतिविधि, गोपनीय और ऑनलाइन रखी जाती है। सूचना कर्ता को कंपनी के पोर्टल पर जाकर गुप्त तरीके से प्रारूप बैंक खाता पहचान क्रमांक देना होता है जिसमें पैसे आते हैं।

बिजली चोरी करने वालों की सूचना कैसे दें

बिजली चोरी करने वालों की सूचना देना चाहते हैं तो पारितोषिक योजना के तहत ऑनलाइन कंपनी की पोर्टल portal.mpcz.in पर जाकर informer scheme लिंक पर क्लिक करें सूचना दें। वहां पर गुप्त सूचना दर्ज करें एवं उपाय ऐप के द्वारा बिजली चोरी की सूचना दे सकते हैं। उपभोक्ताओं से इस योजना के लिए अपील की जा रही है कि वह गुप्त सूचना दें और पारितोषिक योजना का फायदा उठाएं। कंपनी की मदद करें- भोपाल, मध्य प्रदेश।

यह भी पढ़े- दो बार फ्री में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, खाते में आएंगे 853 रुपए, बजट में मिला आम आदमी को बड़ा उपहार