ईसबगोल की खेती से अंधा पैसा कमा सकते हैं किसान, 80 क्विंटल उत्पादन और 8 हजार रु प्रति क्विंटल है कीमत, जानिए कैसे करें खेती

On: Friday, October 24, 2025 6:12 PM
ईसबगोल की खेती में कमाई

अगर अक्टूबर-नवंबर में कोई ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जिससे पैसा पेट भर कमाएं तो यह ईसबगोल की खेती कर सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे।

ईसबगोल की खेती में कमाई

ईसबगोल जिसे प्राकृतिक डॉक्टर कहा जाता है, इसकी खेती में किसानों को बहुत ज़्यादा फायदा है। ईसबगोल का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ज़्यादा किया जाता है। यह कब्ज़ से तुरंत राहत देता है। इसका इस्तेमाल पानी और दूध दोनों के साथ किया जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।

इस समय इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड है। ईसबगोल एक औषधीय फसल है और खेती का नया ट्रेंड भी बन रहा है। इसलिए किसानों को इसकी खेती में फायदा है कि एक एकड़ में 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। इसकी मंडी में कीमत ₹8000 से लेकर ₹15000 प्रति क्विंटल तक है। इस तरह अगर औसत भाव भी मिल जाए, तो किसानों को इसमें बहुत ज़्यादा मुनाफा हो सकता है।

ईसबगोल की खेती कैसे करें

ईसबगोल की खेती ठंडी जलवायु में की जाती है। इसलिए अक्टूबर से नवंबर के बीच इसकी बुवाई कर सकते हैं। ईसबगोल की खेती के लिए बढ़िया जल निकासी वाली दोमट मिट्टी अच्छी होती है, जिसका पीएच मान 6 से 7 के बीच होता है। इसकी खेती बारीक या बालू मिट्टी में भी की जा सकती है।

बढ़िया उत्पादन के लिए गोबर की पुरानी खाद का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, बढ़िया बीज की वैरायटी का चुनाव करें। 30 से 45 सेंटीमीटर की दूरी पर बीजों की बुवाई करें। कतारों की बात करें तो दो कतारों के बीच की दूरी 25 से 30 सेंटीमीटर रखें। एक हेक्टेयर में 4 से 5 किलो बीज की ज़रूरत पड़ती है। बुवाई के 20–25 दिन बाद निराई-गुड़ाई करें। ईसबगोल की फसल 115 से 130 दिन में तैयार हो जाती है।

यह भी पढ़े- गेहूं, चना या सरसों, किसकी MSP मिलेगी ज़्यादा, कौन-सी फसल भरेगी तिजोरी? जानिए इस रबी सीजन में क्या लगाएं