किसान एक एकड़ की जमीन से 10 लाख की कमाई करना चाहते हैं तो चलिए एक ऐसी सब्जी की खेती के बारे में बताते हैं जिसे एक बार लगाकर 2 साल तक कमा सकते हैं-
एक एकड़ से 10 लाख की कमाई
सबसे पहले हम कमाई के बारे में जान लेते है ताकि किसानों की इस खेती के बारे में उत्सुकता जारी रहे। जिसमें आपको बता दे की एक एकड़ में किसान अगर इस सब्जी की खेती करते हैं तो लागत निकालने के बाद भी 10 लाख का शुद्ध मुनाफा किसान कमा सकते हैं। जिसमें आपको खेती का तरीका, समय भी यहां पर बताया जाएगा।
सब्जी का नाम और खेती का तरीका
दरअसल यहां पर कुंदरू की खेती की बात की जा रही है। जिसे धोंडा भी कहा जाता है। इसकी खेती के लिए मंडप बनाने की जरूरत होती है। जिसमें आप पत्थर या लकड़ी या फिर लोहे के पिलर खेतों में लगा सकते हैं, 14×14 फीट की दूरी में और 6 फीट का ऊपर तार लगा दे। जिसमें बेल फैलेगी। जी हां या बेल वाली फसल है। 14×3 फीट की दूरी में पौधे लगाए। वैरायटी की बात करें तो पेंसिल किस्म का चयन कर सकते हैं या अपने क्षेत्र के अनुसार भी किस्म का चयन कर सकते हैं।
पानी की बचत करने के लिए तथा तरल खाद देने के लिए ड्रिप लगा सकते हैं। तथा हफ्ते में एक बार ड्रिप से खाद दे। रोग बीमारी से बचाने के लिए स्प्रे करें और महीने में एक बार डीएपी, एम ओ पी दे सकते हैं। जिससे अच्छा उत्पादन मिलेगा। एक बार कुंदरु के पौधे लगा देंगे तो 2 साल तक उत्पादन मिलता है। कुंदरू की खेती मार्च से मई के बीच में कर सकते हैं। जुलाई से सितंबर के बीच कटाई होती है। इसकी खेती के लिए 20 से 30 डिग्री के बीच का तापमान अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़े- बरसात में भकाभक पैसा कमाना है तो सबसे तेज बिकने वाली यह 3 सब्जियां लगाएं और मालामाल हो जाए
उत्पादन और लागत
किसान भाइयों अब उत्पादन और लागत की बात कर लेते हैं, तो एक एकड़ में कुंदरू की खेती करते हैं तो 1 साल के भीतर 50 से 60 टन के बीच में उत्पादन प्राप्त होता है। जिसमें किसानों को अगर ₹30 भी कीमत मिलती है तो 15 लाख रुपए कमा सकते हैं। जिसमें अगर 5 लाख भी लागत निकाल दी जाए तो 10 लाख की यहां पर शुद्ध कमाई होती है।
कुंदरू की खेती बीज के द्वारा कर सकते हैं, बेलो के द्वारा भी इसे उगाया जा सकता है। जिसमें 1 से 2 इंच की दूरी में दो बीजों की बुवाई करें। पहले पॉलिथीन में इसकी नर्सरी तैयार कर सकते हैं। जिसे 1 सेंटीमीटर की गहराई में बीज लगाकर मिट्टी से ढके।
यह भी पढ़े- एक एकड़ से 9 लाख रु कमाना है तो हरी मिर्च की यह लंबी वैरायटी लगाए, जाने कितना मिलेगा उत्पादन