5-7 हजार की लागत में कमाएं 77 हजार से अधिक रुपए, अक्टूबर के महीने में एक एकड़ में करें इस फसल की बुआई, जानिए नाम

On: Tuesday, September 9, 2025 9:35 PM
5-7 हजार की लागत में कमाएं 77 हजार से अधिक रुपए, अक्टूबर के महीने में एक एकड़ में करें इस फसल की बुआई, जानिए नाम

अक्टूबर के महीने में इस फसल की खेती किसानों के लिए तगड़े मुनाफे की साबित होती है इसकी डिमांड बाजार में सालभर बहुत होती है।

अक्टूबर में करें इस फसल की बुआई

अगर आपके पास अक्टूबर के महीने में एक एकड़ जमीन खाली पड़ी है और आप एक ऐसी फसल की तलाश में है जो की कम लागत में कम मेहनत और कम सिंचाई में बहुत अधिक मुनाफा दे। तो आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बता रहे है जो आपके लिए सबसे ज्यादा फायदे का सौदा कराने वाली है इसके बीजों में से निकलने वाले तेल की मांग बाजार में बहुत अधिक होती है और न केवल इसका तेल बाजार में बिकता है बल्कि इसका तेल निकालने के बाद बचा हुआ अवशेष भी मार्केट में बहुत बिकता है। इसके बचे हुए अवशेष का उपयोग उत्कृष्ट खाद और गाय भैंस के उच्च प्रोटीन युक्त आहार के रूप में किया जाता है। हम आपको काली सरसों की खेती के बारे में बता रहे है सरसों की खेती बहुत लाभदायक होती है।

काली सरसों की खेती के लिए उन्नत किस्म

काली सरसों की खेती करने के लिए सबसे पहले उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। सरसों की बुवाई के लिए आप पायनियर 45S46 और क्रिस्टल प्रोएग्रो 5222 जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते है। इनकी खेती के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा माना जाता है।

काली सरसों की पायनियर 45S46 किस्म

पायनियर 45S46 काली सरसों की एक संकर वैरायटी है। इसमें 42% तक तेल की मात्रा होती है। इसकी खासियत ये है की ये किस्म तना गलन रोग के प्रति सहनशील होती है। इसकी बुआई के लिए प्रति एकड़ लगभग 1 से 1.5 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है और इसकी खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। बुआई के बाद काली सरसों की पायनियर 45S46 किस्म की फसल करीब 125 दिनों में तैयार हो जाती है एक एकड़ में इसकी खेती करने से करीब 12 से 13 क्विंटल की उपज मिलती है।

काली सरसों की क्रिस्टल प्रोएग्रो 5222 किस्म

काली सरसों की खेती के लिए आप क्रिस्टल प्रोएग्रो 5222 किस्म के बीजों का चुनाव भी कर सकते है ये  किस्म गहरे भूरे रंग के दाने पैदा करती है। इस किस्म के बीजों में 41-42% तेल पाया जाता है। इसकी खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। इसकी खेती में गोबर की पुरानी खाद का प्रयोग करना चाहिए। बुआई के बाद काली सरसों की क्रिस्टल प्रोएग्रो 5222 किस्म की फसल करीब 100-125 दिनों के भीतर में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में काली सरसों की क्रिस्टल प्रोएग्रो 5222 किस्म की खेती करने से लगभग 12-15 क्विंटल तक की उपज मिलती है।

कितनी आएगी लागत और कितना होगा मुनाफा

अक्टूबर के महीने में सरसों की खेती एक एकड़ जमीन में करने से लगभग कम से कम 5 हजार से 7 हजार के बीच लागत आ सकती है बाजार में सरसों का बाजार रेट लगभग 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। एक एकड़ में 12 क्विंटल उपज भी होती है तो आप 84 हजार की कमाई कर सकते है और 7 हजार लागत हटा दें तो आप लगभग शुद्ध मुनाफा 77 हजार का आराम से कमा सकते है।

यह भी पढ़े साल में सिर्फ 3 महीने नजर आने वाली सबकी फेवरेट ये सब्जी की करें खेती, पूरे साल की कमाई एकबार में हो जाएगी