रबी सीजन में इस फसल की खेती से कमाएं मोटा मुनाफा, प्रति एकड़ खेती से आएंगे लाखों, जाने बुआई से कटाई की सम्पूर्ण जानकरी

On: Sunday, September 28, 2025 10:12 PM
रबी सीजन में इस फसल की खेती से कमाएं मोटा मुनाफा, प्रति एकड़ खेती से आएंगे लाखों, जाने बुआई से कटाई की सम्पूर्ण जानकरी

इस फसल की खेती किसानों के लिए उच्च मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है इसकी मांग बाजार में काफी देखने को मिलती है इसकी खेती से किसान अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा सकते है।

इस फसल की खेती से कमाएं मोटा मुनाफा

मसूर की खेती का समय आ चूका है इसकी बुआई अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक होती है। मसूर की खेती के लिए आज हम आपको एक बहुत शानदार किस्म के बारे में बता रहे है ये किस्म रस्ट बीमारी के प्रति प्रतिरोधक होती है। ये भीषण सर्दी और पाले की स्थिति को भी सहन कर सकती है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छी पैदावार लें सकते है। हम आपको मसूर की पंत एल-406 किस्म के बारे में बता रहे है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में समझते है।

मसूर की पंत एल-406 किस्म

मसूर की पंत एल-406 किस्म की खेती किसानों के लिए फायदे का उच्च सौदा होती है। इसकी खेती के लिए डी जलवायु की आवश्यकता होती है इसकी बुआई अक्टूबर से नवंबर के माह में करना चाहिए बुआई से पहले खेत की गहरी जुताई करना चाहिए और हैरो चलाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल करना चाहिए। मिट्टी में गोबर की कम्पोस्ट खाद जरूर डालना चाहिए इसकी खेती के लिए उचित पानी निकास वाली मिट्टी सर्वोत्तम होती है। बुआई से पहले बीजों को प्रणालीगत फफूंदीनाशक कार्बेन्डाजिम से उपचारित करना चाहिए बुआई के बाद मसूर की पंत एल-406 किस्म की फसल लगभग 150 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

जाने उत्पादन क्षमता

मसूर की पंत एल-406 किस्म की बहुत जबरदस्त उत्पादन क्षमता होती है ये दाल मार्किट में बहुत डिमांडिंग होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है एक एकड़ में मसूर की पंत एल-406 किस्म की खेती करने से लगभग 13-क्विंटल का उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रुपए कमाई कमा सकते है मार्केट में मसूर दाल की औसत कीमत लगभग ₹4900 प्रति क्विंटल है। राष्ट्रीय स्तर पर मसूर दाल (साबुत) का भाव ₹7983.75 प्रति क्विंटल तक है। ये मसूर की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है।

यह भी पढ़े पौष्टिकता का खजाना है ये सब्जी, सर्दियों में रहती है इसकी खूब डिमांड खेती से धन्ना सेठ हो जाएंगे गांव के किसान, जाने खेती का फार्मूला