तोरई की इस किस्म की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है इसकी खेती में लागत भी बहुत कम आती है और कमाई बहुत जबरदस्त होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।
तोरई की इस किस्म की करें खेती
तोरई की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है आज हम आपको तोरई की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है। इसकी खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है कम दिनों में फसल तैयार हो जाती है। तोरई की इस किस्म की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा अधिक होती है क्योकि इसका स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है पंत चिकनी तोरई किस्म की खेती की ये तोरई की एक लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
पंत चिकनी तोरई की खेती
अगर आप पंत चिकनी तोरई की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पंत चिकनी तोरई की बुवाई के लिए फरवरी मार्च का महीना बहुत अच्छा होता है। इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली भुरभुरी मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद और जैविक कीटनाशक का उपयोग जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद पंत चिकनी तोरई की फसल करीब 55 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पंत चिकनी तोरई की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई और बंपर पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में पंत चिकनी तोरई की खेती करने से करीब 140-170 क्विंटल तक की पैदावार होती है आप इसकी खेती से 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है पंत चिकनी तोरई की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।